मुंबई BMC इंजीनियर्स तबादले में नेताओं की सिफारिश का खुलासा, RTI में शिंदे, आठवले समेत कई नाम आए सामने

BMC Mumbai Transfers: बीएमसी इंजीनियर्स के तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप का RTI से खुलासा हुआ है। 225 अधिकारियों की सूची में एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्रियों व नेताओं की सिफारिश दर्ज है।
Political recommendations in Mumbai BMC engineers' transfers revealed
मुंबई बीएमसीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai BMC Engineers Transfer RTI Anil Galgali: मुंबई बीएमसी के इंजीनियर्स डिपार्टमेंट पर राजनीतिक हस्तक्षेप होने का गंभीर मामला सामने आया है। कई इंजीनियर्सके तबादले, नियुक्तियां और मनपसंद विभाग में पदस्थापना के लिए राजनीतिक नेताओं की तरफ से सिफारिशें किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरटीआई के तहत उपलब्ध कराई गई जानकारी में 225 इंजीनियर्स, अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनके नाम के सामने मंत्री, विधायक, सांसद, उपमहापौर और नगरसेवकों की तरफ से की गई सिफारिशों का उल्लेख किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को अभियंता कार्यालय की ओर से यह विस्तृत सूची उपलब्ध कराई गई है।

एकनाथ शिंदे के नाम का 10 बार जिक्र

आरटीआई से मिली 225 अधिकारी-कर्मचारियों की सूची के प्राथमिक विश्लेषण में कुछ राजनीतिक नेताओं के नाम बार-बार सामने आए हैं। इनमें एकनाथ शिंदे का नाम सबसे अधिक 10 बार दर्ज है। इसके बाद रामदास आठवले का 9 बार, जबकि गिरीश महाजन और कालिदास कोलंबकर के नाम 8-8 बार दर्ज हैं। मंगेश कुडालकर, अण्णा बनसोडे और तुकाराम काते के नाम 6-6 बार सामने आए हैं।

पटेल व लांडे के 5-5 बार नाम

मुरजी पटेल और दिलीप लांडे के नाम 5-5 बार दर्ज है। इसके अलावा नरहरी झिरवल, सुमित वानखेडे, राहुल शीवाले, प्रकाश सुर्वे, इंद्रनील नाईक, संतोष बांगर, राम कदम, किशन कथोरे और बच्चू कडू के नाम 4-4 बार पाए गए हैं।

वहीं चंद्रशेखर बावनकुले, हसन मुश्रीफ, भरतशेठ गोगावले, उदय सामंत, परिणय फुके, रविद्र वायकर, प्रसाद लाड, सुनील प्रभू और महेश सावंत के नाम 3-3 बार दर्ज हैं। इसके अलावा प्रतापराव जाधव, पंकजा मुंडे, मंगल प्रभात लोढ़ा, रावसाहेब दानवे, उप महापौर संजय घाड़ी, राहुल नार्वेकर, जयकुमार गोरे और सना मलिक के नाम 2-2 बार, जबकि रविंद्र चव्हाण, चंद्रकांत पाटील और संजय बनसोडे के नाम एक-एक बार दर्ज हैं।

Political recommendations in Mumbai BMC engineers' transfers revealed
खड़गे की सभा के बाद शुद्धीकरण पर भड़की मुंबई युवा कांग्रेस, दादर में मनुस्मृति की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन

अधिकारी व नेताओं की सूची

  • मिलिंद शाव्ही, आनंद जाधव, अमित गहाणे,

  • प्रविण तिरकेकर- एकनाथ शिंदे

  • सुनील शेठे प्रकाश सुर्वे, परिणय फुके

  • दीपक नागासोगे- मुरजी पटेल

  • सचिन मेंढे- वर्षा गायकवाड

  • प्रशांत जगताप - इंद्रनील नाईक, हसन मुश्रीफ

  • निलेश परब -मनीषा चौधरी, गिरीश महाजन

  • हेमंत पंत- अतुल भातखलकर

  • पद्माकर चव्हाण- मकरंद पाटील

  • सागर गायकवाड- संजय दिना नाथ पाटील

  • अभय साख्ये- चंद्रशेखर बावनकुले

  • सचिन दुधभाते - भरतशेठ गोगावले

  • भूषण गवली- रामदास आठवले

  • प्रकाश शिंगारे- मेघना बोर्डीकर

  • संदीप घोगरे- डॉ. पंकज भोयर

  • साईनाथ गलवाड- डॉ. भागवत कराड, गिरीश महाजन, अबू आजमी

  • मयुरी पवार - पराग शाह

  • राहुल निकम - संजय घाड़ी

  • योगेश चौधरी-अमीन पटेल

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com