पिंपरी-राजगुरुनगर एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 7827 करोड़ की परियोजना आगे बढ़ी
NHAI Highway Tender Maharashtra Update: पिंपरी-चिंचवड़ से राजगुरुनगर के बीच 30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
8 लेन हाईवे (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Khed Elevated Corridor Tender: पिंपरी-चिंचवड़ से राजगुरुनगर (खेड़) के बीच पिछले कई वर्षों से यातायात की सुस्त रफ्तार और भीषण ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे नागरिकों, कामगारों और उद्यमियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है।
नासिक फाटा से खेड़ तक प्रस्तावित 30 किलोमीटर लंबे 8 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मार्च 2026 में इस महत्वपूर्ण परियोजना की तकनीकी निविदाएं खोली गई हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कार्यान्वित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 7,827 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
पुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
सोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा
दिग्गज कंपनियों ने दिखाई रुचि
इस विशाल बुनियादी ढांचा परियोजना में देश की दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों ने गहरी रुचि दिखाई है। तकनीकी निविदा प्रक्रिया में अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और प्रकाश एसफाल्टिंग एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों ने निविदाएं जमा की हैं। बड़ी कंपनियों की भागीदारी से परियोजना की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। भाजपा नेता एवं विधायक महेश लांडगे इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र और राज्य के स्तर पर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने भोसरी से मोशी और इंद्रायणी नदी के बीच भूमि अधिग्रहण की जटिलताओं, एफएसआई-टीडीआर के माध्यम से जमीन की उपलब्धता और फंडिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
औद्योगिक केंद्रों के लिए बनेगी लाइफलाइन
परियोजना की विशेषताओं की बात करें तो यह सिंगल पिलर पर आधारित एक आधुनिक 8-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर होगा। इसके साथ ही मौजूदा राजमार्ग का 4 से 6 लेन तक चौड़ीकरण किया जाएगा और स्थानीय यातायात के लिए अलग सर्विस रोड का निर्माण होगा। यह कॉरिडोर पिंपरी-चिंचवड़, भोसरी और चाकण जैसे औद्योगिक केंद्रों के लिए लाइफलाइन साबित होगा, वर्तमान में भारी ट्रैफिक के कारण होने वाली समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं में इससे कमी आएगी, जिससे लॉजिस्टिक्स की लागत घटेगी और क्षेत्र में नए निवेश व रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
ये भी पढ़ें :- पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वित्तीय अनियमितता का शक, हजारों करोड़ की फाइलें लापता
जाम से स्थायी मुक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के लाखों लोगों के जीवन को सुगम बनाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि नागरिकों को जाम से स्थायी मुक्ति मिल सके।
– महेश लांडगे, भाजपा विधायक, पिंपरी-चिंचवड़
