4 और 10 साल की बच्चियों से 65 साल के शख्स ने कई-बार की दरिंदगी, पड़ोसी की सतर्कता से खुला राज
65 Years Old Man Molested 2 Minor Girls Pimpri Chinchwad: पिंपरी चिंचवड़ में 65 साल के आरोपी ने 4 और 10 साल की बहनों के साथ की दरिंदगी। पड़ोसी महिला के बताने पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: अनिल सिंह
पिंपरी चिंचवड़ में 65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग बहनों के साथ की दरिंदगी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Pimpri Chinchwad Crime: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ शहर से एक रूह कंपा देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वाकड़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत 65 वर्ष के एक आरोपी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली दो सगी मासूम बहनों (उम्र 10 साल और 4 साल) के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।
मामला उजागर होने के तुरंत बाद वाकड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमजान बागवान (उम्र 65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और एट्रोसिटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
माता-पिता के काम पर जाने के बाद बनाया मासूमों को शिकार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चियों का परिवार और आरोपी का परिवार पड़ोसी हैं और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। सोमवार को जब 10 साल की पीड़िता स्कूल से लौटने के बाद कपड़े धोने घर से बाहर आई और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे, तब आरोपी ने मौका पाकर मासूम का मुंह दबाकर उसे जबरन अपने घर खींच लिया। आरोपी ने बच्ची को किसी को भी बताने पर चाकू से पेट काटने की भयानक धमकी दी और उसके साथ हैवानियत की।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने पर मां ने दुपट्टे से घोंटा बेटी का गला
मरीजों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी! नागपुर के चर्चित नकली दवा कांड में आरोपी रमण तनेजा की जमानत अर्जी खारिज
सोलापुर की कलयुगी मां! दूसरी शादी के चक्कर में 2 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका
रायगढ़ में 4 करोड़ की व्हेल की उल्टी के साथ मछुआरा गिरफ्तार, जानिए क्या होती है एम्बरग्रीस?
ये भी पढ़ें- रायगढ़ में 4 करोड़ की व्हेल की उल्टी के साथ मछुआरा गिरफ्तार, जानिए क्या होती है एम्बरग्रीस?
पड़ोसी महिला की सतर्कता से खुला खौफनाक राज
पिंपरी चिंचवड़ की इस शर्मनाक करतूत को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख लिया। उसने शाम को बच्चियों के परिजनों के काम से लौटते ही पूरे वाकये की जानकारी दी। जब मां ने प्यार से पूछकर बच्ची को भरोसे में लिया, तो मासूम फूट-फूट कर रो पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई।
पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी मई महीने से लेकर अब तक उसके साथ चार बार दरिंदगी कर चुका है। यही नहीं, आरोपी ने उसकी 4 साल की छोटी बहन के साथ भी कुछ दिनों पहले अपने घर ले जाकर दरिंदगी की थी।
वाकड़ पुलिस ने दर्ज किया केस; आरोपी गिरफ्तार
मासूम की बात सुनकर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत वाकड़ पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दबिश देकर 65 वर्षीय आरोपी रमजान बागवान को हिरासत में ले लिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित बच्चियों को डॉक्टरी सहायता और कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ अदालत में सख्त से सख्त पैरवी की जाएगी।
