पुणे जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गुरुमंगल विर्क के अवैध ठिकाने पर चला PCMC का बुलडोजर!
Pune Liquor Case: पुणे-पिंपरी चिंचवड़ जहरीली शराब कांड के आरोपी गुरुमंगल सिंह विर्क के फुगेवाड़ी स्थित अवैध निर्माण को PCMC ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया है।
- Written By: आकाश मसने
पुणे जहरीली शराब कांड के आरोपी गुरुमंगल सिंह करनैल सिंह विर्क के फुगेवाड़ी क्षेत्र स्थित आवास को ध्वस्त करते मनपा कर्मी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Liquor Case Accused Illegal House Demolished: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ को झकझोर देने वाले जहरीली शराब कांड के बाद स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया। इस कांड के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुमंगल सिंह करनैल सिंह विर्क के फुगेवाड़ी क्षेत्र स्थित आवास पर पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुलडोजर चला दिया है। नगर निगम का दावा है कि ध्वस्त किया गया ढांचा पूरी तरह से अवैध था और इसके पक्ष में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए थे।
दस्तावेज दिखाने के लिए मिला था 24 घंटे का समय
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) के वरिष्ठ अधिकारी अन्ना बोड्डे ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के आवास के दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में सामने आया कि वर्ष 2000 की झुग्गी पुनर्वास विभाग की आधिकारिक सूची में गुरुमंगल सिंह विर्क का नाम कहीं भी दर्ज नहीं है।
अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद, प्रशासन ने 2 जून को आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस आरोपी के परिजनों को सौंप दिया गया था और इसकी एक प्रति उस संबंधित इमारत पर भी चस्पा की गई थी। परिजनों को निर्माण की वैधता साबित करने वाले आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में जल संसाधन विभाग के कार्यालयों को हटाने पर बढ़ा विवाद, राकांपा नेता ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
पुणे के अप्पा बलवंत चौक पर उमड़ी भीड़; स्कूल सामग्री 30% महंगी होने से बिगड़ा अभिभावकों का बजट
नागपुर 11वीं एडमिशन का पहला चरण खत्म, 5 जून से फॉर्म में गड़बड़ी पर शिक्षा विभाग का परिपत्र जारी
‘उड़ता महाराष्ट्र’, नशे की चपेट में डूबा राज्य, बंद पड़ी फैक्ट्रियां बन रही ड्रग्स बनाने का अड्डा
दस्तावेज नहीं मिले तो इमारत की ध्वस्त
PCMC के अधिकारी ने कहा कि नोटिस आरोपी के परिजनों ने प्राप्त किया था और उन्हें 24 घंटे के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया था। हालांकि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण नगर निगम ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
Fugewadi, Maharashtra: In a major action, the Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation (PCMC) carried out demolition proceedings at the residence of accused Gurumangal Singh Karnail Singh Virk in connection with a hooch tragedy case. pic.twitter.com/eHTSSMHUbi — IANS (@ians_india) June 4, 2026
गुरुमंगल सिंह करनैल सिंह विर्क का नाम हाल ही में सामने आए अवैध शराब कांड से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रहा है।
पुणे में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत
बता दें कि पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने के कारण 18 लोगों की जान चली गई थी। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पाया है कि शराब में मिलाया गया मेथनॉल ही मौतों का मुख्य कारण था।
यह भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे बड़ा तैरता शहर! 1.25 लाख करोड़ का Freedom Ship, जहाज पर घर से एयरपोर्ट तक सब कुछ; देखें Video
पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर FDA ने नवी मुंबई के वाशी स्थित कार्यालय और भिवंडी स्थित गोदाम वाली कंपनी श्री रेक्स इंटरनेशनल से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 5,929 किलोग्राम मेथनॉल जब्त किया, जिसे कथित तौर पर अवैध रूप से रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और इस घातक शराब कांड की पूरी सप्लाई चेन से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
