Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर

Pimpri Chinchwad CAO Pravin Jain FD Fraud Abhishek Barne: पुणे में PCMC के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन ने 2800 करोड़ की एफडी के ब्याज में किया 7 करोड़ का गबन। स्थायी समिति का फूटा गुस्सा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 20, 2026 | 12:43 PM

पिंपरी चिंचवड नगर निगम घोटाला (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri Chinchwad PCMC Scam: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के मुख्य लेखा अधिकारी प्रवीण जैन के खिलाफ चल रही विभागीय और कानूनी जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भ्रष्टाचार की परतें उतनी ही तेजी से खुलती जा रही हैं। मौजूदा नगर आयुक्त विजय सूर्यवंशी द्वारा गठित विशेष जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि जैन ने नगर निगम के खजाने को अपनी निजी जागीर समझ लिया था। 60 करोड़ के पुराने घोटाले की फाइलें अभी बंद भी नहीं हुई थीं कि 2800 करोड़ के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज में 7 करोड़ की नई डकैती का मामला आधिकारिक रूप से सामने आ गया है।

इस महा-घोटाले की टाइमलाइन को सार्वजनिक करते हुए स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बर्ने ने सीधे तौर पर तत्कालीन नगर आयुक्त और प्रशासक शेखर सिंह की भूमिका पर भी उंगली उठाई है। बर्ने का आरोप है कि शेखर सिंह के कार्यकाल के दौरान, साल 2024 में 1810 करोड़ और साल 2025 में लगभग 1000 करोड़ की भारी-भरकम राशि विभिन्न बैंकों में जमा रखी गई थी। मुख्य लेखाकार जैन ने इन बैंकों के प्रबंधकों के साथ मिलकर ब्याज दरों और भुगतान में ऐसी चालबाजी की कि सीधे 7 करोड़ का वित्तीय नुकसान पिंपरी-चिंचवड नगर निगम को उठाना पड़ा। बर्ने ने दावा किया है कि यह रिपोर्ट अभी अधूरी है और संशोधित रिपोर्ट आने पर घोटालों का यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है।

52 करोड़ के टेंडर घोटाले पर महायुति में गृहयुद्ध

इस वित्तीय धांधली के बीच पिंपरी-चिंचवड की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब 52 करोड़ के एक अन्य भ्रष्टाचार मामले को लेकर महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) के घटक दल ही आपस में भिड़ गए। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के स्थानीय नेताओं ने अपनी ही सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा पलटवार किया।

सम्बंधित ख़बरें

अशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!

पुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह

फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी

ये भी पढ़ें- नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भाजपा विधायकों के करीबियों पर संगीन आरोप

इससे पहले मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन ने खुद को बचाने के लिए दावा किया था कि सभी दलों के पार्षदों के हस्ताक्षर के बाद ही ठेकेदारों के 52 करोड़ के बिलों का भुगतान किया गया था। इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए शिवसेना और राकांपा के पार्षदों ने सवाल उठाया कि जिन बिलों के आधार पर ठेकेदारों की तिजोरियां भरी गईं, उन पर उनके किसी भी प्रतिनिधि के हस्ताक्षर हैं ही नहीं। विपक्ष और सहयोगियों का सीधा संदेह है कि जिन ठेकेदारों को यह मलाई बांटी गई, वे भाजपा के कद्दावर विधायक महेश लांडगे और शंकर जगताप के बेहद करीबी सहयोगी हैं।

गहन और निष्पक्ष जांच की उठती मांग

महायुति के भीतर मचे इस घमासान के बाद अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्तर पर इस मामले को सुलझाने का दबाव बढ़ गया है। शिवसेना और अजित पवार गुट ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि इस पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने के लिए न केवल भ्रष्ट अधिकारी प्रवीण जैन, बल्कि उन तमाम ठेकेदारों, फर्जी हस्ताक्षर करने वाले पूर्व पार्षदों और पर्दे के पीछे से फाइलों को पास कराने वाले राजनीतिक आकाओं की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Pcmc cao pravin jain accused of 7 crore fd interest fraud by abhishek barne

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 12:43 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pimpri Chinchwad
  • Pimpri Chinchwad News
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.