-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pawana Dam Water Storage Reaches 63 Percent
पवना बांध का जल संग्रहण 63 प्रतिशत तक पहुंचा
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : हालांकि मावल इलाके में बारिश (Rain) थम गई है, लेकिन पवना बांध (Pawana Dam) में पिछले साल के मुकाबले दोगुना पानी जमा हो गया है। वैसे तो पूरे जून के महीने में बारिश नदारद रही, लेकिन जुलाई महीने में महज आठ दिनों में ही बारिश ने अपना जलवा बिखेर दिया है। इसलिए वर्तमान में बांध में जल संग्रहण (Water Storage) 63 प्रतिशत (Percent) तक पहुंच गया है। पिछले साल इसी दिन 35.59 फीसदी पानी था।
बांध में पानी का बहाव रोक दिया गया
पवना बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। फिलहाल बारिश कुछ कम होने से बांध में पानी की आवक कम हो गई है। इसलिए नागरिकों को बांध को शत-प्रतिशत भरने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल बांध में पानी का बहाव भी रोक दिया गया है। एक जून से आज तक बांध क्षेत्र से 28.57 घन मिलीमीटर पानी छोड़ा जा चुका है। बांध का जलसंग्रहण बढ़ने से पिंपरी-चिंचवड और मावल तालुका में राहत महसूस की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Pune Metro Line 3 का सफर जुलाई से होगा शुरू, हिंजवडी से शिवाजीनगर की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में होगी पूरी
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
Pune Waste Management: हर दिन निकल रहा 2,700 टन वेस्ट, मनपा ने 27 प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स से संभाला मोर्चा
बांध क्षेत्र में अब तक 1373 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी
गौरतलब है कि पवना बांध क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे नाले और नालियां उफन रही हैं। इससे पहले 4 जुलाई को बांध में केवल 16.26 प्रतिशत जल संग्रहण था। उस दिन के बाद से बारिश ने जोरदार दस्तक दे दी है। इसके बाद बारिश के जोर के साथ जलाशय का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा। बांध क्षेत्र में अब तक 1373 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। बांध में जल संग्रहण 63 फीसदी तक पहुंच गया है। बांध आधा से ज्यादा भर गया है। इससे पिंपरी-चिंचवड शहरवासियों के सालभर के पानी की चिंता दूर होते जा रही है। हालांकि उन्हें एक दिन छोड़कर की जा रही जलापूर्ति की बजाय रोजाना जलापूर्ति का इंतजार है।
पवना बांध जल संग्रहण स्थिति
पिछले 24 घंटों में वर्षा – 50 मिमी।
1 जून से वर्षा – 1,373 मिमी।
पिछले वर्ष आज की तारिख तक की कुल वर्षा – 604 मिमी।
वर्तमान में बांध में वर्तमान जल संग्रहण – 62.91%
बांध में पिछले वर्ष का अब तक का जल संग्रहण – 35.29%
पिछले 24 घंटों में पानी की आपूर्ति में वृद्धि – 3.5 %
1 जून से जलापूर्ति में वृद्धि – 46.07%
Pawana dam water storage reaches 63 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














