‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
Pune Parvati Girl Assault Mother Statement: पुणे पार्वती कांड में मां ने अपने ही पिता के लिए मांगी फांसी। 9 साल की बच्ची ने सुनाई नाना की हैवानियत की दास्तां।
- Written By: अनिल सिंह
पुणे में 70 वर्षीय नाना ने की दरिंदगी, पीड़िता की मां ने की पिता के फांसी की मांग (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Pune Parvati Minor Girl Assault: पुणे के पार्वती इलाके में हुई इस शर्मनाक घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। नसरापुर की घटना का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी ही सगी नातिन के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रिश्तों को कलंकित कर दिया। पीड़िता की मां, जो एक कपड़े की दुकान में काम करती हैं, जब रात को काम से घर लौटीं तो उनकी दुनिया उजड़ गई। उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान थे और वह बेहद डरी हुई थी।
रोती हुई मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस पिता ने उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने उनकी कोख से जन्मी बच्ची की गरिमा छीनने की कोशिश की। उन्होंने भावुक होते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस दरिंदे को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और उसे सीधे फांसी के फंदे पर लटकाया जाए।
मासूम की आपबीती: “पहले भी ऐसा किया था”
पुणे पार्वती कांड में पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि यह पहली बार नहीं था जब नाना (तात्या) ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची के अनुसार, जब भी उसके माता-पिता काम पर चले जाते थे, नाना उसे जबरदस्ती अपनी ओर खींचते थे। पिछली बार वह किसी तरह वहां से भागकर बाहर निकल गई थी, इसलिए घर वालों को पता नहीं चल सका। लेकिन इस बार आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं, जिसकी वजह से यह घिनौनी करतूत सामने आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
जांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
परिवार का संघर्ष और आरोपी का इतिहास
बच्ची के पिता, जो पेशे से रिक्शा चालक हैं, ने बताया कि आरोपी ससुर का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था। करीब एक साल पहले मोबाइल चोरी के आरोप में उन्हें घर से निकाल दिया गया था। पिता ने अपनी पत्नी से स्पष्ट कह दिया था कि उन्हें या तो अपना पिता चुनना होगा या अपना परिवार, जिसके बाद पत्नी ने अपने पति और बच्चों का साथ दिया। उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि आरोपी पास में ही कहीं रह रहा है और मौके का इंतजार कर रहा है।
घटना वाली रात और पुलिस की चेतावनी
मंगलवार शाम करीब 7 बजे जब बच्ची का भाई घर में सो रहा था और माता-पिता बाहर थे, तभी आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पुणे पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए परिवार से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या पत्थरबाजी से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।
