Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ में पार्थ पवार की एंट्री से सियासी हलचल, भाजपा खेमे में बढ़ी बेचैनी
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation Election को लेकर NCP ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है। अब इस चुनावी दौड़ में अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की भी एंट्री हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार और पार्थ पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने रणनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
पार्टी के युवा नेता पार्थ पवार अब मैदान में सक्रिय हो गए हैं और सीधे तौर पर संगठन से लेकर संभावित उम्मीदवारों से संवाद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पिंपरी, चिंचवड़ और भोसरी विधानसभा क्षेत्रों का मैराथन दौरा किया। उनके साथ शहर के वरिष्ठ नेता भी नजर आए।
‘डिसिजन मेकर’ की भूमिका में पार्थ
पार्थ पवार न केवल धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि पार्टी की आंतरिक बैठकों में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। कई इच्छुक उम्मीदवारों ने उनके सामने अपनी दावेदारी भी पेश की है। इससे स्पष्ट है कि पार्थ अब ‘डिसिजन मेकर’ की भूमिका में आ चुके हैं। उनकी सक्रियता से भाजपा खेमे में भी हलचल मची है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
नागपुर जमीन आवंटन घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा कदम, 2007 से लंबित रिट याचिका अब जनहित याचिका (PIL) में तब्दील
सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
‘जनसंवाद अभियान से खोई जमीन पाने की कोशिश
इस बीच, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का ‘जनसंवाद अभियान’ भी शहर में तेजी से चल रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अजीत और पार्थ पवार की जोड़ी इस बार पिंपरी चिंचवड़ में पार्टी का खोया वर्चस्व वापस लाने की कोशिश में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के संकेत दिए हैं, पार्टी के शहराध्यक्ष योगेश बहल, महिला अध्यक्षा कविता आल्हाट, नेता अजीत गव्हाणे, पूर्व महापौर अपर्णा डोके और अन्य वरिष्ठ नेता पार्थ के साथ दौरे में शामिल रहे। आगामी दिनों में पार्थ कुछ और प्रभागों का दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ें :- Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ में नई प्रभाग रचना पर घमासान, Ajit Pawar गुट की आपत्तियाँ खारिज
भाजपा बनाम राष्ट्रवादी की तस्वीर
- महायुति सरकार में साथ होने के बावजूद पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस आमने-सामने आ सकती है। पार्थ पवार की बढ़ती सक्रियता ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस अब किसी भी परिस्थिति में ‘कमबैक’ करने की रणनीति पर काम कर रही है।
राकांपा के शहराध्यक्ष योगेश बहल, नेता अजीत गव्हाणे, महिला अध्यक्षा कविता आल्हाट, पूर्व महापौर भगला कदम, पूर्व महापौर अपर्णा डोके, पूर्व नगरसेवक वसत बोराटे, संतोष लांडगे और वश साने जैसे वरिष्ठ नेता पार्थ पवार के साथ इस दौरे में मौजूद रहे।
