होली स्पेशल: कोंकण के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें; एलटीटी-मडगांव और दिवा-चिपलुन के बीच मिलेगी विशेष सेवा
Mumbai Holi Special: होली पर कोंकण जाने वालों के लिए मध्य रेलवे 20 विशेष ट्रेनें चलाएगा। एलटीटी-मडगांव साप्ताहिक और दिवा-चिपलुन के बीच 16 अनारक्षित सेवाएं उपलब्ध होंगी। बुकिंग 28 फरवरी से शुरू होगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
Holi Special Trains (फोटो-होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Holi Special Trains 2026 News: होली त्योहार पर अपने गांव घर जाने वाले यात्रियों के लिए मुंबई से होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत हो गई है। मध्य रेलवे ने होली त्यौहार हेतु कोंकण की ओर 20 अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
एलटीटी मडगांव 2 और 9 को
एलटीटी-मडगांव-एलटीटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन की 4 फेरियां होंगी। 01003 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 और 9 मार्च को सुबह 8:20 बजे एलटीटी से प्रस्थान कर उसी दिन रात 8:40 बजे मडगांव पहुंचेगी। इसी 01004 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 और 8 मार्च को शाम 4:30 बजे मडगांव से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
इनका स्टॉपेज ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली होगा। विशेष ट्रेन 01003 के लिए बुकिंग 28 फरवरी से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
ये भी पढ़ें:- मुंबई ईस्ट-वेस्ट लिंक वाले बेलासिस पुल का देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, बदला नाम, जानिए खास बातें
दिवा-चिपलुन-दिवा अनारक्षित विशेष 16 सेवाएं
अनारक्षित विशेष ट्रेन 01159 प्रतिदिन 1 से 8 मार्च तक दिवा से रात 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे चिपलुन पहुंचेगी। अनारक्षित विशेष 01160 ट्रेन 1 से 8 मार्च तक चिपलुन से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11.10 बजे दिवा पहुंचेगी। इसका ठहराव नीलजे, तलोजा पांचनंद, कलांबोली, पनवेल, सोमाटने, आप्टा, जीते, पेन, कासू, नागोथाने, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाड़ी, विनेहेरे, दीवानखावटी, कलांबानीबुद्रुक, खेड़ और अंजनी स्टेशनों पर होगा। इनमें 8 एमईएमयू कोच होंगे।
