पुणे में लगे ऑपरेशन टाइगर के बैनर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

ऑपरेशन टाइगर की तारीख का हुआ ऐलान! शिवसेना नेता प्रमोद नाना भानगिरे के 'वेट एंड वॉच' पोस्टर से मची खलबली

Operation Tiger Banners In Pune: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच पुणे में एकनाथ शिंदे गुट के नेता प्रमोद नाना भानगिरे ने 'जस्ट वेट एंड वॉच' के पोस्टर लगाकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

आकाश मसने

Pramod Nana Bhangire Operation Tiger Banners: महाराष्ट्र की सियासत के लिए अगले कुछ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में ऑपरेशन टाइगर की सुर्खियों में है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) एक बार फिर टूट की कगार पर है। ठाकरे गुट के 9 में से 6 लोकसभा सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे का दामन थामने के लिए तैयार है। इसी बीच पुणे में लगे पोस्टर-बैनरों से सियासी खलबली मच गई है।

पुणे में लगे ऑपरेशन टाइगर बैनर-पोस्टर

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा शहरभर में लगाए गए बैनरों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इन पोस्टरों पर लिखे 'ऑपरेशन टाइगर' और 'जस्ट वेट एंड वॉच' के संदेश ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

पुणे में लगे ऑपरेशन टाइगर के पोस्टरों को क्या है राज?

दरअसल एकनाथ शिंदे गुट के पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने शिवसेना की स्थापना दिवस को लेकर शहरभर पर बैनर पोस्टर लगाए है। 19 जून को शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस है। इस बैनर-पोस्टरों में शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस की शुभाकामनाएं देते हुए लिखा है "ऑपरेशन टाइगर, जस्ट वेट एंड वॉच, तैयारी हो गई है।" इसके बाद बैनर-पोस्टरों को लेकर शहरभर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

क्या है ऑपरेशन टाइगर?

बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेत‍ृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की तैयारी में है। इसे सियासी गलियारों में ऑपरेशन टाइगर का नाम दिया गया है।

इन चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर यह सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इसे उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इन सभी चर्चाओं से सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ठाकरे गुट के सभी सांसद एकजुट हैं।

इस पूरे सियासी ड्रामे के बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत, अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेस की। राउत ने एक तरफ ऑपरेशन टाइगर की खबरों का खंडन किया। वहीं दूसरी ओर सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए मिलने का दावा भी किया।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी