आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे मंत्री लोढ़ा (फोटो नवभारत) 
महाराष्ट्र

मुंबई: 350 से अधिक पेड़ गिरे, फिर भी प्रशासन ने तेजी से संभाले हालात, आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे मंत्री लोढ़ा

Mangal Prabhat Lodha Visits: मुंबई में भारी बारिश के बीच मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा कर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन काम कर रहा है।

आलोक उमाकृष्ण

Minister Mangal Prabhat Lodha Visits: मुंबई में बीते दो-दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे उत्पन्न असामान्य परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए मुंबई उपनगर के सह पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सोमवार को मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक की।

बाद उन्होंने कहा कि मुंबई में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मंत्री लोढा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मुंबईकरों का प्रशासन को मिला सहयोग बेहद सराहनीय रहा है।

350 से अधिक गिरे पेड़ हटाए गए

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई में एक ही दिन में 350 से अधिक पेड़ उखड़कर गिर गए। इसके बावजूद महानगरपालिका और विभिन्न प्रशासनिक विभागों ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर हालात को तेजी से नियंत्रित किया।

गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटाया गया, जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकाला गया और बंद पड़ी सड़कों को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण जनजीवन को सामान्य बनाने में काफी मदद मिली और कई स्थानों पर स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूलों, कॉलेजों और बाद में सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की गई, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के निर्देश पर संभावित खतरे को देखते हुए व्हाट्सएप सहित विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को सतर्कता संदेश भी भेजे गए। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों से केवल आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना

मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद पिछले तीन दिनों से महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मैदान में रहकर काम कर रहे हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि संकट के समय राजनीति से ऊपर उठकर प्रशासन का सहयोग करें और उनके समर्पित कार्य की सराहना करें.

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें