नितिन गडकरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला! PM मोदी की अपील पर बस से किया पालकी मार्ग का दौरा; देखें VIDEO
Nitin Gadkari Travel By Bus: प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील पर अमल करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बस से पुणे के पालकी मार्ग का निरीक्षण किया और 'ग्रीन इकॉनमी' का विजन साझा किया।
- Written By: आकाश मसने
बस से सफर करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: एक्स@nitin_gadkari)
Nitin Gadkari Bus Travel Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी अपील का पालन करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज पुणे में संत ज्ञानेश्वर मौली महाराज पालकी मार्ग का निरीक्षण अपने काफिले के बजाय बस से किया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-965) पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। यह परियोजना इस उद्देश्य के साथ शुरू की गई है कि लाखों वारकरियों की वारी एक आरामदायक और सुखद अनुभव बन सके।
इथेनॉल, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे ईंधनों पर काम जारी
निरीक्षण यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वह लंबे समय से वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से वह इथेनॉल, मेथनॉल, बायोडीजल, एलएनजी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे ईंधनों पर लगातार काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू
केंद्रीय सचिवों के साथ पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक शुरू, देश में ‘समग्र सुधार’ के लिए बनेगा नया रोडमैप
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Explainer: धर्मेंद्र प्रधान से हर्ष मल्होत्रा तक, मोदी की नई कैबिनेट से किसका कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा इनाम?
PM मोदी की अपील के बाद Gadkari ने छोड़ी कार, बस में किया सफर !#nitingadkari #maharashtra pic.twitter.com/WQKV2RxZxm — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 14, 2026
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि उन्होंने देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक कार, ट्रक और बस लॉन्च की है। अब वह कृषि क्षेत्र के लिए मशीनरी और ट्रैक्टर भी लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इससे करीब 2 लाख करोड़ रुपए की नई अर्थव्यवस्था तैयार होगी और भारत धीरे-धीरे पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदूषण को खत्म करना और देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। यह सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है। लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक संकट को देखते हुए हमें पेट्रोल और डीजल की बचत करनी चाहिए। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने भी अपनी व्यवस्थाओं में कटौती की है और इसी कारण वह बस से यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना था कि ईंधन बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें:- बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
पीएम मोदी ने की थी ये अपील
गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति पर पड़ रहे असर को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने, खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने और अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने की भी सलाह दी थी।
