NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
NEET Paper leak Case: देशभर में चर्चा बने नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी मनीषा हवलदार के घर से गोपनीय दस्तावेज और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
नीट पेपर लीक की आरोपी मनीषा हवलदार (सौ. डिजाइन फोटो )
NEET Paper leak CBI Probe Case: देशभर में हड़कंप मचाने वाले नीट पेपर लीक मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच से बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार ने नीट परीक्षा के तीनों विषयों के पेपर और प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर कई छात्रों और अभिभावकों से लाखों-करोड़ों रुपये वसूले हैं।
इसका प्रमाण मनीषा हवलदार के घर और कार्यालय पर की गई छापेमारी में मिले बेहद संवेदनशील सबूत से मिला है। मनीषा ने अपने घर पर एनटीए के कुछ महत्वपूर्ण और गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से छिपाकर रखे थे। इसके अलावा लीक रैकेट से जुड़े अन्य मुख्य आरोपियों की पहचान से संबंधित अहम दस्तावेज भी सीबीआई ने जब्त किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
जांच में दौरान मनीषा के कई बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है, जिनमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। सीबीआई को आशंका है कि यह लेनदेन नीट पेपर खरीदने-बेचने से ही जुड़ा हुआ है। इसे लेकर सीबीआई अब उन सभी खातों की पड़ताल में जुट गई है, जिनमें मनीषा के खातों से राशि गई है या आई है।
इस पड़ताल के जरिए सीबीआई उन लोगों तक पहुंचना चाहती है, जिन्होंने पेपर खरीदा है या बेचा है। सीबीआई को अभी इस मामले में और भी कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है। इधर, बैंक खातों के खुलासे के बाद कई रसूखदारों की नींद उड़ गई है।
नीट छात्रा ने की खुदकुशी
नीट लीक पर मचे घमासान के बीच कर्नाटक के कलाबुर्गी में एक होनहार नीट एस्पिरेंट छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भाग्यश्री पाटिल के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में आए 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 92 फीसदी अंक हासिल किए थे। इस शानदार सफलता के बाद भाग्यश्री का पूरा ध्यान मेडिकल कॉलेज में सीट पक्की करने पर था।
ये भी पढ़ें :- Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
‘गॉड’ की तलाश शुरू
फिजिक्स पेपर लीक करने वाली मनीषा हवलदार और बायोलॉजी पेपर लीक करने वाली मनीषा मांढरे के मोबाइल फोन से सीबीआई को एक संदिग्ध नंबर पर चैट मिली है। दोनों मोबाइल में यह नंबर ‘गॉड’ नाम से सेव पाया गया है। सीबीआई को शक है कि यही’ गॉड’ इस पूरे नीट पेपर लीक रैकेट का असली मास्टरमाइंड (गॉडफादर) हो सकता है, अब इसको लेकर अलग जांच चल रही है।
