-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ncp Questions Bjp Moshi Garbage Depot Caught Fire Or Set It To Hide Corruption
NCP ने दागा BJP पर सवाल, मोशी कचरा डिपो आग लगी या भ्रष्टाचार छिपाने के लिए लगाई?
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: पिछले इस सप्ताह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नए शहर अध्यक्ष अजीत गव्हाने (Ajit Gawane) काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले रेडी रेकनर की दरों से भोसरी विधानसभा क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाने के साथ उन्होंने बीजेपी विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) के महत्वाकांक्षी ‘विजन 2020’ की धज्जियां उड़ाई। इसके बाद मोशी कचरा डिपो (Moshi Garbage Depot) में लगी भीषण आग (Fire) से भोसरी विधानसभा क्षेत्र की सियासत फिर गरमा गई है। एनसीपी के शहर अध्यक्ष गव्हाने ने बीजेपी पर सवाल दागा है कि यह आग खुद लगी या अपने भ्रष्टाचार के कुकर्मों को छिपाने के लिए लगाई गई है?
बुधवार शाम करीब पांच बजे मोशी कचरा डिपो में अचानक आग लग गई। दमकल की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग ने हर स्तर पर संदेह पैदा कर दिया है। इस पर एनसीपी के शहर अध्यक्ष अजीत गव्हाने ने भी संदेह जताया है और जांच की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जिला बनेगा वैश्विक शिक्षा का बड़ा हब, सरकार ने 49 वर्षों की लीज पर आईआईएम नागपुर को सौंपी सरकारी जमीन
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
कैलारस में भाजपा नेता अशोक राणावत ने गोली मारकर की खुदकुशी, खौफनाक कदम उठाने से पहले मांगी थी माफी
‘अंतरात्मा की आवाज’ साइकिल यात्रा लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा
आग लगने के कारणों की हो जांच
मोशी में कचरा डिपो में लगी आग संदेहास्पद है और हमें संदेह है कि यह बीजेपी से जुड़े ठेकेदारों और भ्रष्ट बीजेपी नेताओं को बचाने के लिए शुरू किया गया है जो करोड़ों रुपए का काम किए बिना बिल जमा कर रहे थे। गव्हाने ने महानगरपालिका कमिश्नर से आग लगने के कारणों की तत्काल जांच की मांग की है।
बीजेपी पर साधा निशाना
अजीत गव्हाने ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा है कि मोशी में महानगरपालिका का कचरा डिपो है। बुधवार को कचरा डिपो में लगी आग अब तक की सबसे भीषण आग है। कचरा डिपो का प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता है, यहां कई पर्यावरणीय उपाय किए जाते हैं। इन पर महानगरपालिका हर साल करोड़ों रुपए खर्च करता है। मोशी स्थित कचरा डिपो में अनुबंध के आधार पर किए जा रहे कार्यों को बीजेपी विधायक के करीबी ठेकेदारों को सौंप दिया गया है। इन ठेकेदारों को कोरोना काल में बिना कोई काम किए अरबों रुपए का भुगतान कर दिया गया है। वेस्ट टू एनर्जी, बायोमाइनिंग, कैपिंग, दवा छिड़काव आदि करोड़ों रुपये के ठेके बीजेपी के दिग्गजों ने अपने साथियों को दिए हैं। इनमें से कोई भी काम पूरा नहीं हुआ है।
…तो करेंगे आंदोलन
बीजेपी ने सत्ता के बल पर कार्यकाल बढ़ा कर ठेकेदारों का पेट भरने का काम किया है। हो सकता है कि आग का इस्तेमाल बीजेपी के नेताओं ने अपने ठेकेदारों को बचाने के लिए किया हो और इस तरह पिछले पांच वर्षों में मोशी कचरा डिपो के माध्यम से लूटे गए अरबों रुपए को दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया हो। इसलिए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने और लोगों के सामने सच्चाई लाने के लिए आग लगाई गई थी या नहीं, इसकी जांच के लिए एक तत्काल समिति नियुक्त की जानी चाहिए। जांच कमेटी नहीं बनी तो महानगरपालिका के सामने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी गव्हाने ने दी है।
Ncp questions bjp moshi garbage depot caught fire or set it to hide corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद नहीं होगा ग्रैंड रिसेप्शन, सादगी से शुरू की नई जिंदगी
Jul 05, 2026 | 04:42 PMपुणे जिला बनेगा वैश्विक शिक्षा का बड़ा हब, सरकार ने 49 वर्षों की लीज पर आईआईएम नागपुर को सौंपी सरकारी जमीन
Jul 05, 2026 | 04:42 PM‘दोषियों पर होगी कार्रवाई’! भरत तिवारी के परिवार से मिलकर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान
Jul 05, 2026 | 04:41 PMनवी मुंबई में तूफानी बारिश का कहर: पांडवकड़ा झरने में बहे दो युवक, ठाणे जिले के लिए अगले 2 दिन ‘रेड अलर्ट’
Jul 05, 2026 | 04:30 PMमहागांव: सवना ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित, एक डॉक्टर की गैरहाजिरी बनी समस्या
Jul 05, 2026 | 04:24 PMमुंबई में भारी बारिश पर सियासत तेज़; शाइना एनसी बोलीं- चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन सरकार मुस्तैद
Jul 05, 2026 | 04:22 PM90s Actress Madhoo: ‘9 साल में इतना काम किया’…अभिनेत्री मधु ने सुनाई अपने करियर की अनकही कहानी
Jul 05, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM













