मुंबई में भारी बारिश पर सियासत तेज़; शाइना एनसी बोलीं- चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन सरकार मुस्तैद

Shaina NC On Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच सियासत गरमाई। विपक्ष के हमलों पर शाइना एनसी का पलटवार, कहा- चुनौतियां बड़ी हैं, लेकिन सरकार समाधान के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
mumbai rain politics shaina nc replies to opposition on red alert
शाइना एनसी का बयान (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Updated on

Shaina NC Replies To Opposition: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट को लेकर विपक्ष के आरोपों, राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि मुंबई को बारिश की आवश्यकता है, लेकिन बारिश के साथ चुनौतियां भी हैं। हमारी मांग है कि जिस तरह से बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट किए जाते हैं, वैसे ही तकनीक का इस्तेमाल करके एक-एक पेड़ का ऑडिट किया जाना चाहिए।

एक-एक वार्ड में ऐसा करना संभव है, क्योंकि एआई और तकनीक का इस्तेमाल करने से पेड़ के ऑडिट हो सकते हैं। विहान के साथ जो हुआ वो काफी दुखी करने वाला है।

उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ चले गए थे। तब उनको राम मंदिर याद नहीं आया। जब प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया गया, तब वहां नहीं पहुंचे। आस्था राम मंदिर के प्रति है, चोरों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है।

राज ठाकरे को नसीहत

राज ठाकरे की ओर से मुख्यमंत्री पर निशाना साधने को लेकर शाइना एनसी ने कहा कि सरकार की पूरी जिम्मेदारी है। राज ठाकरे को समाधान के बारे में बात करनी चाहिए; समस्या पर फोकस करना है तो बहुत सारे सुझाव हमारी ओर से भी दिए जा सकते हैं। मुंबई जैसी आबादी वाले शहर में चुनौतियां बहुत हैं। शिवसेना की सकारात्मक मांग है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड पर शाइना एनसी ने कहा कि जिस तरह से यह मामला सामने आ रहा है, उससे बहुत अफसोस हो रहा है। सबसे पहले, मैं केतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि देती हूं। इस मामले में फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर सच्चाई सबके सामने लाई जाएगी।

एसआईटी जांच और कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में शाइना एनसी ने कहा कि इस मामले में एसआईटी की ओर से जांच की ओर से जांच की जा रही है। जिन लोगों की ओर से गलत काम किया गया है, उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। नए भारत में आस्था की जगह पर लूट नहीं करने दी जाएगी। नए भारत में हर एक अपराधी को सजा दिलाई जाएगी।

- एजेंसी की रिपोर्ट से

Navbharat Live
navbharatlive.com