-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ncp Mla Sunil Shelke Book In Kishore Aware Murder Case
किशोर अवारे हत्याकांड में NCP के विधायक सुनील शेलके पर मामला दर्ज
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: मावल तालुका के राजनेता और जनसेवा विकास सेवा समिति (Janseva Vikas Samiti) के संस्थापक अध्यक्ष किशोर अवारे (Kishore Aware) की शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तलेगांव-दाभाडे नगरपरिषद के मुख्यालय के प्रवेशद्वार पर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। इस हत्याकांड में अब चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। इस मामले में मावल तालुका से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मौजूदा विधायक सुनील शेलके (MLA Sunil Shelke) और सात लोगों के खिलाफ तलेगांव दाभाडे थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में किशोर अवारे की मां और तलेगांव की पूर्व नगराध्यक्ष सुलोचना अवारे ने तलेगांव दाभाडे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार, श्याम निगडकर, सुनिल शेलके, सुधाकर शेलके, संदीप गराडे और अन्य तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120 (ब), आर्म्स एक्ट 3/25, 4/25, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 135 के साथ क्रिमीनल ला अमेन्टमेन्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
क्या है पूरी वारदात
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अवारे शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्य अधिकारी से मिलने तलेगांव दाभाडे नगर परिषद पहुंचे थे। इसके बाद अवारे दोपहर करीब दो बजे बाहर आ गए। मुख्यालय के प्रवेशद्वार पर बेंच पर बैठे चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। चार में से दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। अन्य दो लोगों को कोयतों से लगातार वार किया। यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हमले के बाद अवारे नगर परिषद परिसर में खून से लथपथ पड़ा था। उसके बाद उन्हें सोमाटने के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
कैसे फरार हुए हमलावर
हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर तलेगांव स्टेशन की दिशा में भाग निकले। रास्ते में दो दोपहिया सवारों को धमकाकर उनसे दोपहिया छीन ली और उस पर सवार होकर सभी हमलावर भाग निकले। दोपहिया छिनने की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे, सह आयुक्त संजय शिंदे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, क्राइम ब्रांच की पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे, जोन-2 के पुलिस आयुक्त काकासाहेब डोले, क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त पद्माकर घनवट सहित स्थानीय और क्राइम ब्रांच के दस्ते तलेगांव में दाखिल हुए। हमलावरों की तलाश में अलग-अलग दस्ते रवाना किए गए हैं। पुलिस ने उन दो दोपहिया वाहनों को घोरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है, जिन्हें हमलावरों ने छीना था। तलेगांव में बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।
क्या है एफआईआर में
अवारे की हत्या के बाद उनकी मां और पूर्व नगर अध्यक्ष सुलोचना अवारे ने तलेगांव दाभाडे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लिहाजा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सुनील शेलके समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में अवारे ने कहा कि किशोर ने हमेशा मुझसे कहा था कि विधायक सुनील शेलके, भाई सुधाकर शेलके और संदीप गराडे से मेरी जान को खतरा है। उनके ड्राइवर प्रवीण ओव्हाल से भी सुधाकर शेलके और उसके साथियों ने जातिसूचक गालियां दीं, क्योंकि वह मेरे साथ था। सुनील शेलके को अपना अलग समूह बनाने और पिछले दो वर्षों से अपने विशुद्ध राजनीतिक विरोध के लिए किशोर के प्रति द्वेष था। किशोर ने समय-समय पर सुनील शेलके द्वारा किए गए गलत कामों का विरोध भी किया। उन्होंने इस तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। इस सारे गुस्से को अपने दिल में रखते हुए सुनील शेलके, सुधाकर शेलके, संदीप गराडे ने एक साजिश रची और किशोर अवारे को अपने साथियों की मदद से मार डाला। मेरे बेटे की मिलीभगत से हत्या की गई है।
Ncp mla sunil shelke book in kishore aware murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMPodcasts: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














