Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NCP नेता की बीच सड़क पर हत्या से दहला पुणे, पार्षद की बहनों और बहनोइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की बीच सड़क पर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। यह नाना पेट की वारदात है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने आंदेकर की दो बहनों और दो बहनोइयों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 02, 2024 | 10:41 PM

पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की बीच सड़क पर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। यह नाना पेट की वारदात है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने आंदेकर की दो बहनों और दो बहनोइयों को गिरफ्तार किया है।

पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासन के अधीन लाये जाने से पहले आंदेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिलों पर सवार आठ. नौ लोग नाना पेट इलाके में पहुंचे और आंदेकर पर हमला कर दिया। आंदेकर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और उनके गले तथा सिर पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा ने कहा, “हमने हमले के सिलसिले में मृतक की दो बहनों और बहनोइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि हमले के कारणों की जांच अभी बाकी है, लेकिन प्राथमिक जांच से पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक तथा संपत्ति संबंधी विवाद का संकेत मिलता है।”

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

पुणे में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी: स्थायी समिति ने 5% वृद्धि को दी मंजूरी, अब जनरल बॉडी का फैसला बाकी

निगडी-चाकण मेट्रो DPR तैयार: 40 किमी कॉरिडोर में 32 स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा

पुणे मनपा में प्रशासक राज खत्म, नगरसेवकों की वापसी के साथ पसंदीदा अधिकारियों की मांग तेज

यह भी पढ़ें: पुणे: संपत्ति के लालच में भाई बना कसाई, बहन की हत्या कर शव के किए टुकड़े

आरोपियों की पहचान जयंत कोमकर, गणेश कोमकर, कल्याणी और संजीवनी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंदेकर के परिवार के सदस्यों द्वारा प्राथमिकी में चारों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद रविवार को पुलिस थाने तक पहुंच गया था और घरेलू मामला होने के कारण निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए कई टीमें गठित कीं।

यह भी पढ़ें: पुणे: युवती को शादी का प्रलोभन देकर शादीशुदा युवक करता रहा दुष्कर्म, गाली-गलौज कर धमकाया

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूक और धारदार हथियारों से आई चोटों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पाटिल ने कहा कि गवाहों ने दावा किया था कि कुछ गोलियां चलाई गईं, लेकिन आंदेकर के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, “मृतक के कपड़ों से एक खाली कारतूस मिला है।” (एजेंसी एडिटेट)

Ncp leader vanraj andekar murder in pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 08:01 PM

Topics:  

  • NCP
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.