- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- A Married Man Kept Raping A Girl By Luring Her With Marriage In Pune
पुणे: युवती को शादी का प्रलोभन देकर शादीशुदा युवक करता रहा दुष्कर्म, गाली-गलौज कर धमकाया
सोशल मीडिया के जरिए परिचय के बाद एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवक ने अपनी पहली शादी छिपाकर बार-बार उसका शोषण किया। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस ने अमित अंकुश नापटे (उम्र 29, करंदी, शिरूर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 29 साल की एक लड़की ने इसकी शिकायत दी है।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुणे. सोशल मीडिया के जरिए परिचय के बाद एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवक ने अपनी पहली शादी छिपाकर बार-बार उसका शोषण किया। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस ने अमित अंकुश नापटे (उम्र 29, करंदी, शिरूर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 29 साल की एक लड़की ने इसकी शिकायत दी है।
पुलिस के मुताबिक, युवती और अमित की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। एक दूसरे को जानने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अमित ने लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। उसे शादी का प्रलोभन दिया। बाद में वह लड़की को एक होटल में ले गया और उसके साथ कई बार संबंध बनाये। जब लड़की ने शादी के बारे में पूछा तो वह टालने लगा।
यह भी पढ़ें: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न, शिक्षक समेत 7 गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
किराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
जब लड़की ने इस बारे में पूछताछ की उसे पता चला कि अमित शादीशुदा है। उसने उससे जवाब मांगा तो अमित ने कहा कि उसकी और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही है और वह जल्द ही तलाक ले लेगा। उसने पीड़ित युवती को झांसा दिया कि वह उसे गांव ले जाएगा और उसके माता-पिता से मिलवाएगा। ऐसा कहकर वो बात को टालता रहा और युवती के साथ संबंध बनाना जारी रखा।
यह भी पढ़ें: पुणे में भयानक हादसा, एसटी बस ने कार और बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल
युवती ने जब उसे दोबारा शादी के लिए पूछा तो उसने गाली-गलौज की और कहा कि उसकी वरिष्ठ अधिकारियों से जान-पहचान है। शिकायत में कहा गया है कि उसने युवती को धमकी दी कि वो उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाएगा और फंसा देगा। सहायक निरीक्षक सविता सपकाले इस घटना की जांच कर रही हैं।
A married man kept raping a girl by luring her with marriage in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती विमान हादसा: लियरजेट 45 की जांच में बड़ा खुलासा, ब्लैक बॉक्स खोलेगा अजित पवार की मौत का राज!
Feb 17, 2026 | 02:42 PMसातारा ड्रग्स केस: सोलापुर जेल का पुलिसकर्मी गिरफ्तार, फैयाज शेख को जेल से फैक्ट्री चलाने में करता था मदद
Feb 17, 2026 | 02:35 PMकाला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














