पुणे में 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन, CM फडणवीस और गडकरी करेंगे शुरुआत; 4 साल में पूरा होगा काम
MSIDC Pune Roads: पुणे में एमएसआईडीसी की 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन 18 जुलाई को सीएम फडणवीस और नितिन गडकरी करेंगे। चार साल में काम पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य।
- Written By: रूपम सिंह
पुणे सड़क परियोजना (प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pune Roads Projects Nitin Gadkari Bhumipujan: महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम (एमएसआईडीसी) की ओर से पुणे में शुरू की जा रही तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं के भूमिपूजन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
इन परियोजनाओं का भूमिपूजन 18 जुलाई, शनिवार को दोपहर 1:30 बजे गणेश कला क्रीड़ा मंच में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों होगा।
तीन प्रमुख परियोजनाओं की होगी शुरुआत
भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत पुणे-शिरूर एक्सप्रेस-वे, हडपसर-यवत एलिवेटेड कॉरिडोर और तलेगांव-चाकण-शिक्रापुर एलिवेटेड हाईवे परियोजनाओं की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पुणे और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना तथा तेज और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी के शहर में 27 साल से लटका 3 KM का रोड, तारीख पर तारीख से जनता बेहाल
अहिल्यानगर के कोतुल में 2,000 साल पुरानी सातवाहन कालीन बस्ती मिली, डेक्कन कॉलेज की खुदाई में ऐतिहासिक खुलासा
वर्धा में लोक निर्माण विभाग विवाद गहराया, वायरल ऑडियो को लेकर अभियंता ने पुलिस में दी शिकायत
अमरावती में दो जगह खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में 6 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, महापौर मंजुषा नागपुरे तथा कई स्थानीय विधायक मौजूद रहे। वहीं सांसद सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें:- अहिल्यानगर के कोतुल में 2,000 साल पुरानी सातवाहन कालीन बस्ती मिली, डेक्कन कॉलेज की खुदाई में ऐतिहासिक खुलासा
चार वर्षों में पूरा होगा निर्माण कार्य
सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने बताया कि पुणे में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखते हुए तीनों परियोजनाओं को चार वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हडपसर-यवत एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण मेट्रो प्रशासन के समन्वय से किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पुणे पुणे महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।
यातायात व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सरकार का मानना है कि इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पुणे शहर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, यात्रा का समय घटेगा और पुणे शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
