Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन

Smart Meter Protest: ब्रह्मपुरी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने स्मार्ट मीटर, बिजली दर वृद्धि और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में महावितरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 28, 2026 | 04:17 PM

ब्रह्मपुरी भाकपा आंदोलन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Brahmapuri CPI Protest: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बिजली के स्मार्ट मीटर, बढ़ती बिजली दरों और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में सोमवार को ब्रह्मपुरी स्थित महावितरण के विभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर 29 जुलाई को महावितरण कार्यालय, देलनवाड़ी में विशाल धरना-प्रदर्शन और लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाकपा के किसान नेता कॉमरेड विनोद झोडगे पाटिल के नेतत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अभियंता एवं नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ब्रह्मपुरी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष है।

भाकपा ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर पुराने मीटर सही स्थिति में होने के बावजूद उन्हें फॉल्टी बताकर हटाया जा रहा है और उनकी जगह जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भी पारंपरिक मीटर उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर केवल स्मार्ट मीटर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि जहां-जहां बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

मालशेज घाट मार्ग पर हादसा टला: कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे की सड़क धंसी, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल

चंद्रपुर में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 218 पदों के लिए 12वीं पास महिलाएं 31 जुलाई तक करें आवेदन

क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत

ये भी पढ़े: 20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू

ब्रह्मपुरी में बिजली मुद्दे पर सियासत तेज

साथ ही सरकारी कार्यालयों और सरकारी आवासों में लगाए गए स्मार्ट मीटर भी हटाने की मांग की गई। कॉमरेड विनोद झोडगे पाटिल ने कहा कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो 29 जुलाई को महावितरण के कार्यकारी अभियंता कार्यालय, देलनवाड़ी (ब्रह्मपुरी) के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर से परेशान नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

Brahmapuri cpi protest against smart meter electricity rate hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 04:17 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Electricity Meters
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.