Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune-Mumbai सीमा पर लेडीज़ डांस बार सक्रिय; विधायक शेलके बोले– यह शर्मनाक है

Pune News: मावल तालुका में लेडीज़ डांस बार फिर शुरू होने पर विधायक सुनील शेलके ने सरकार से इन्हें तत्काल बंद कराने की मांग की है। स्टिंग में 30 से अधिक डांसर और खुलेआम पैसों का लेनदेन सामने आया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 15, 2025 | 01:42 PM

डांस बार (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Pune Highway Dance Bar : राज्य में डांस बार पर प्रतिबंध होने के बावजूद पुणे और मुंबई की सीमा पर स्थित मावल तालुका में एक बार फिर लेडीज डांस बार का तमाशा शुरू हो गया है।

एक स्टिंग ऑपरेशन में डांस फ्लोर पर 30 से 35 डांसर (युवतियां) और खुलेआम पैसों के भारी लेनदेन का दृश्य सामने आया है। डांस बारों के मामले सामने आने के बाद मावल के विधायक सुनील शेलके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इन डांस बारों को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

मावल में चल रहे डांस बारों को लेकर नवभारत ने शुक्रवार, 12 दिसंबर को ‘नया पनवेल बन रहा मावल’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसमें आधी रात तक लाखों रुपये के खेल का विस्तृत विवरण दिया गया था।

इस खबर पर दखल लेते हुए स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा मेरे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे धंधे चल रहे हैं, यह हमारे लिए शर्म की बात है। हमें शर्म से सिर झुकाना पड़ता है।

इस तरह के अवैध धंधों के चलते मावल के युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग व्यवसाय और नौकरी के लिए मावल क्षेत्र में आते हैं। लेकिन ऐसे धंधों की वजह से मावल का नाम बदनाम हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस पर तत्काल ध्यान देकर इन डांस बारों को बंद करने की मांग की।

स्वस्थ सामाजिक वातावरण के लिए खतरा

मावल क्षेत्र में ‘ऑर्केस्ट्रा बार’ के नाम पर चल रहे अवैध डांस बार युवाओं को तेजी से गलत रास्ते पर धकेल रहे है, जिससे सामाजिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। खुलेआम चल रहे पैसों के इस खेल और अश्लील नृत्यों से न केवल क्षेत्र की प्रतिष्ठा धूमिल रही है, बल्कि यह सामान्य नागरिकों और परिवारों लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें :-  Pune News: पालखी हाईवे चौड़ीकरण के बाद वाल्हे में बस स्टॉप गायब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

तीन डांस बार खुलेआम चल रहे

उल्लेखनीय है कि पुणे-मुंबई पुराने महामार्ग पर कान्हे फाटा से कामशेत तक के हिस्से में मुख्य सड़क के किनारे तीन – डांस बार खुलेआम चल रहे हैं। यहां रोजाना लाखों रुपये का खेल चल रहा है. इस पर ग्रामीण पुलिस की जानबूझकर अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि आधी रात तक चलने वाले इन बारों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी न होना भी आश्चर्यजनक है।

Maval ladies dance bar ban demand mla sunil shelke maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 01:42 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Sambhajinagar: अधिक ब्याज का लालच बना महंगा, विघ्नहर मल्टीस्टेट में 1 करोड़ की ठगी, संचालकों पर केस

2

Pune News: पालखी हाईवे चौड़ीकरण के बाद वाल्हे में बस स्टॉप गायब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

3

अमरावती में रेलवे पुल के लिए 125.37 करोड़, विधायक खोडके के सवाल पर मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे का जवाब

4

Pune News: आकुर्डी बाल उद्यान में रोडरोमियो और नशेड़ियों का कब्जा, बच्चों की सुरक्षा संकट में

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.