Pune News: पालखी हाईवे चौड़ीकरण के बाद वाल्हे में बस स्टॉप गायब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Pune Pandharpur Palkhi Marg Highway: पालखी हाईवे चौड़ीकरण के बाद वाल्हे में बस स्टॉप न होने से यात्रियों और छात्रों की सुरक्षा खतरे में, ग्रामीणों ने एसटी बसें रोककर विरोध जताया।
Pune Pandharpur Palkhi Highway
पुणे पंढरपुर पालखी हाईवे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: पुणे-पंढरपुर पालखी हाईवे के चौड़ीकरण के बाद पुरंदर तहसील के वाल्हे में यात्रियों को परेशानी बढ़ गई है। गांव में कोई सरकारी बस स्टॉप मौजूद नहीं है।

हाईवे के काम के कारण पुरानी व्यवस्था बदल गई है, जिससे खासकर स्टूडेंट्स और रोजाना के काम से सफर करने वाले नागरिकों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

बस फ्लाईओवर से जाएगी या नीचे सर्विस रोड से, इस भ्रम के कारण यात्रियों को रोजाना खड़े होने की जगह का चुनाव करने में मुश्किल होती है, जिससे वे असुविधा झेल रहे हैं।

स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने रोकी बसें

वाल्हे में बस स्टॉप न होने से हो रही परेशानी और खतरे को देखते हुए, ग्रामीणों ने आक्रामक रुख अपनाया। शनिवार को उपसरपंच सागर भुजबल और अन्य ग्रामीण पालखी हाईवे के फ्लाईओवर पर खड़े हो गए और तेज रफ्तार से गुजर रही एसटी बसों को रोक दिया।

उन्होंने बस ड्राइवरों से यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों को नीचे सर्विस रोड से ले जाने का अनुरोध किया। ग्रामीणों के इस तुरंत हस्तक्षेप से कई यात्रियों और छात्रों का सफर सुरक्षित हो पाया, क्योंकि वे अब पुल के नीचे से बस में चढ़ सके।

हालांकि यह एक अस्थायी समाधान है, लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान तुरंत ढूंढने की जोरदार मांग की है। वाल्हे में बस स्टॉप को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्राम पंचायत के ज्ञापन पर, पिछले महीने हाईवे के फ्लाईओवर पर एक कर्मचारी तैनात करके बसों को नीचे सर्विस रोड पर रोकने की अस्थायी व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह स्थायी नहीं हो पाई।

बस स्टॉप को लेकर यात्रियों में भ्रम बरकरार

परिणामस्वरूप कुछ बसे नियम से सर्विस रोड से जाती हैं, जबकि कई बसे समय बचाने के लिए सीधे फ्लाईओवर से निकल जाती है। यात्रियों को पता नहीं चल रहा है कि बस कहाँ रुकेगी, वे घंटों पुल के नीचे खड़े रहते हैं पर बस नहीं पकड़ पाते। इस रोजाना के भ्रम से एसटी सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

दुर्घटना की आशंका बढ़ी, स्थायी बस स्टॉप की मांग

एसटी महामंडल की अनदेखी के कारण वाल्हे में बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। बस के फ्लाईओवर से निकल जाने पर, यात्रियों को उसे पकड़ने के लिए खतरनाक तरीके से सड़क पार करनी पड़ती है या फ्लाईओवर पर दौड़ना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

इसे देखते हुए, वाल्हे के ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट किया है कि जब तक गांव में पुणे या नीरा की ओर जाने के लिए एक आधिकारिक और स्थायी एसटी बस स्टॉप उपलब्ध नहीं होता, तब तक यात्रियों की असुविधा और खतरा बना रहेगा, ग्रामीणों ने एसटी महामंडल और सार्वजनिक निर्माण विभाग से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए।

ग्रामीणों की मांग पर सासवड और बारामती डिपो की बसें सर्विस रोड से ही गुजरती है। नीरा से आने वाली अन्य डिपो की बसों के लिए भी नीरा बस स्टेशन पर पुल के नीचे से ले जाने का निशान लगाया जाता है। यात्रियों की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। नियम का उल्लंघन करने वाले बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। यह आश्वासन उन्होंने दिया।

- सागर गाड़े, सासवड आगार प्रबंधक

एसटी प्रशासन के कार्यप्रणाली पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की है। नागरिकों की सुरक्षा से समझौता करने वाली यह मनमानी अब सहन नहीं की जाएगी, प्रशासन से तुरंत इस पर स्थायी उपाय करने की माग की है।

- सागर भुजबल, उपसरपंच, वाल्हे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com