Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में रेलवे पुल के लिए 125.37 करोड़, विधायक खोडके के सवाल पर मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे का जवाब

Amravati News: अमरावती रेलवे उड़ान पुल और गोपालनगर अंडरपास निर्माण से यातायात सुधार; 125.37 करोड़ पुल निर्माण व 2 करोड़ मरम्मत को मंजूरी, 15 दिसंबर से अंडरपास शुरू।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 15, 2025 | 01:27 PM

अमरावती का गोपालनगर अंडरपास (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Railway Flyover News: पिछले चार महीनों से अमरावती स्थित रेलवे उड़ान पुल सभी प्रकार की यातायात के लिए बंद होने के कारण शहर में भीषण यातायात जाम और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। विधायक सुलभा खोडके ने शीतकालीन अधिवेशन के दौरान लिखित ध्यानाकर्षण सूचना में पुल निर्माण हेतु 125.37 करोड़ रुपये की निधि तत्काल मंजूर करने की मांग की।

साथ ही शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुल पर अस्थायी रूप से केवल हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करने का विकल्प सुझाया तथा इसके लिए रेलवे उड़ान की मरम्मत हेतु 2 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा।

इस संबंध में विधान परिषद में भी विधायक खोडके द्वारा समान ध्यानाकर्षण सूचना प्रस्तुत की गई। इस पर प्रश्नोत्तर काल में उत्तर देते हुए मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने बताया कि आगामी मार्च 2026 के बजट सत्र में अमरावती रेलवे उड़ान पुल निर्माण परियोजना के लिए 125.37 करोड़ रुपये की बजटीय व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पुल की अस्थायी मरम्मत एवं सुधार कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी देने की बात मंत्री ने स्वीकार की।

सम्बंधित ख़बरें

Bombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI

सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज

Maharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान

Nashik TCS Case में चौथी पीड़िता का बड़ा आरोप, कंपनी में अश्लील व्यवहार का खुलासा

आज से गोपालनगर अंडरपास होगा शुरू

पूर्व सांसद नवनीत राणा की पहल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष सहयोग से अमरावती के गोपालनगर स्थित अंडरपास का निर्माण पूर्ण हुआ है। जनहित की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लगभग 45 करोड़ की लागत से इस अत्याधुनिक अंडरपास का निर्माण किया गया है। इसमें सड़क, नालियां और फुटपाथ जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भी पढ़ें:- पुणे-छत्रपति संभाजीनगर के बीच बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे, 2 घंटे में पूरा होगा सफर

लोकार्पण 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। इसके बाद यह अंडरपास यातायात के लिए शुरु किया जाएगा। सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऑनलाइन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख उपस्थिति में जनता के लिए लोकार्पित किया जाएगा।

इसके अलावा अमरावती शहर और बडनेरा शहर के अनेक नागरिकों को पालकमंत्री के हाथों पीआर कार्ड का वितरण किया जाएगा। इस समय विधायक रवि राणा की भी प्रमुख उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही गोपालनगर में पैदल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्कायवॉक निर्माण के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5 करोड़ की राशि मंजूर की है।

Amaravati railway flyover gopalnagar underpass update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 01:27 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Indian Railways
  • Maharashtra
  • Maharashtra Legislative Assembly Session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.