Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune Municipal Corporation ड्राफ्ट मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, सैकड़ों मतदाता गलत वार्ड में

पुणे PMC की ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। कई वार्डों के मतदाता गलत क्षेत्रों में स्थानांतरित पाए गए, जिससे उम्मीदवारों और नागरिकों में नाराज़गी बढ़ गई है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 22, 2025 | 11:03 AM

पुणे महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Municipal Corporation Election: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) प्रशासन द्वारा जारी की गई वार्ड-वार ड्राफ्ट मतदाता सूची की भारी गड़बड़ी सामने आने लगी है।

एक वार्ड के सैकड़ों मतदाताओं को दूसरे वाडों में ‘स्थानांतरित’ किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद इच्छुक उम्मीदवारों की नींद उड़ गई है।मतदाता सूची से स्पष्ट हो रहा है कि मतदाता सूची बनाते समय भौगोलिक सीमाओं (भौगोलिक सीमा का पालन) का ठीक से पालन नहीं किया गया है।

पहले ही दिन इच्छुक उम्मीदवारों ने कई गंभीर त्रुटियां सामने लाई हैं और प्रशासन के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरे दिन 52 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसे लेकर विपक्ष की तरफ से इसका विरोध किया जाना तय माना जा रहा है।

मतदाता सूची वेबसाइट पर उपलब्ध

पुणे महापालिका चुनाव के लिए वार्ड-वार ड्राफ्ट मतदाता सूची गुरुवार को जारी की गई थी। ये सूचियां महापालिका की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवारों ने मतदाता सूची की प्रतियां प्राप्त करने के लिए चुनाव विभाग में शुल्क भी भरा और दोपहर से ही मतदान केंद्र-वार नामों की जांच शुरू कर दी थी। इसी जांच में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आने से हड़कंप मच गया है।

सूची संख्या में त्रुटियां

सूची संख्या 135 और 153 में जवाहर नगर, आयसीएस कॉलोनी, भोसलेनगर, सिंचन नगर, सायली सोसायटी के मतदाता दूसरे वार्डों में चले गए हैं। अन्य सूचियों से भी मतदाताओं को हटाने जोड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस तरह से मनपा चुनाव को लेकर जारी मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी सामने आने से आने वाले दिनों में इसे लेकर हंगामा मचना तय माना जा रहा है।

प्रारूप सूची में हुई 66 त्रुटियों को दूर करने के लिए सुझाव और आपतियां मंगाई गई है। इनके प्राप्त होने के बाद उन पर सुनवाई की जाएगी और मतदाताओं की शंकाओं का निराकरण किया जाएगा।
– प्रसाद काटर, उपायुक्त, चुनाव विभाग, पीएमसी।

ये भी पढ़ें :- Pune Railway Station का मेगा रिमॉडलिंग, आधुनिक सिग्नलिंग और नए प्लेटफॉर्म जुड़ेंगे

वार्डों में अदला-बदली

वार्ड क्रमांक 1 (कलस धानोरी लोहगां शेष) और वार्ड क्रमांक ३ (विमान नगर लोहगांव) के मतदाता परस्पर एक-दूसरे के वार्ड में डाल दिए गए हैं, वार्ड क्रमांक 7 (गोखलेनगर-वाडकंवाडी) की कई मतदाता सीधे वार्ड क्रमांक 12 (शिवाजी नगर मॉडेल कॉलोनी में डाल दिए गए है।

Massive errors found in pune pmc draft voter list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 11:03 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

कांच तोड़कर पुलिसकर्मी के घर में घुसा अनजान जानवर, अकोला में तेंदुए की अफवाह या सच?

2

6 साल बाद बड़ा फैसला! नितिन गडकरी के खिलाफ दायर याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, जानें पूरा मामला

3

Pune Railway Station का मेगा रिमॉडलिंग, आधुनिक सिग्नलिंग और नए प्लेटफॉर्म जुड़ेंगे

4

नागपुर में ताश की तरह फेंटे गए पुलिस इंस्पेक्टर, CP सिंगल ने रातों-रात किया तबादला, किसे कहां भेजा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.