Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में मौसम का दोहरा मिजाज: कहीं लू तो कहीं बारिश के आसार

  • Author By Amit Shamdiwal | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 12, 2026 | 06:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Weather Update: एक तरफ हीटवेव, दूसरी ओर बारिश की संभावना विदर्भ-माराठवाड़ा में गरजचमक के साथ होगी वर्षा। पुणे, नवभारत न्यूज नेटवर्क के अनुसार, महाराष्ट्र में इन दिनों गर्मी की तीव्रता काफी बढ़ गई है और अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क व गर्म बना हुआ है।

तटीय इलाकों में उमस महसूस हो रही है, वहीं कुछ स्थानों पर लू का असर भी देखा जा रहा है। 13 और 14 मार्च को विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

मुंबई, ठाणे और पालघर समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर लू चल सकती है। पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर और अहमदनगर में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में शिवणे-खराड़ी मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए मनपा का प्रस्ताव

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नागपुर में सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध

अमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा

वैश्विक तनाव का असर: अमरावती में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता, पुलिस सुरक्षा में वितरण

पुणे मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सखा सानप के अनुसार, पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिकों से घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

राज्य में फिलहाल अकोला जिले में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि पुणे में आज 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मुंबई सहित समुद्र तटीय इलाकों में भी तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।

कुछ जगहों पर सुबह के समय प्रदूषण के कारण धुंध जैसी परत दिखाई दी, हालांकि इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विदर्भ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

अगले दो दिनों में मुंबई और कोंकण क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई गई है। विदर्भ और कोंकण में लू का प्रभाव इस समय गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रतिचक्रवाती स्थिति बनने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ गया है।

हालांकि पूरे राज्य में लू की स्थिति नहीं है, लेकिन विदर्भ और कोंकण में कुछ स्थानों पर लू का प्रभाव देखा जा सकता है। वहीं 14 मार्च के बाद विदर्भ और मराठवाड़ा में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Maharashtra s weather is in a mixed mood heatwaves and rain expected elsewhere

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 05:14 PM

Topics:  

  • Maharahstra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.