Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैश्विक तनाव का असर: अमरावती में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता, पुलिस सुरक्षा में वितरण

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 12, 2026 | 08:10 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Gas Supply News: ईरान, अमेरिका, इजरायल और अन्य देशों के बीच जारी युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति को लेकर जन सामान्य में तरह-तरह की चर्चा के साथ चिंता व्यक्त की जा रही है।

हाल ही में घरेलू तथा कमर्शियल गैस के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं। इससे अब रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई का असर गिरना शुरू हो गया है। पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति अभी तो संतोषजनक है। पेट्रोल पंप पर आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर चिंता नजर आ रही है।

होटल व्यवसायियों ने इसकी पर्याय व्यवस्था करने में जुट गए हैं। यदि खाड़ी देशों में जंग लंबी चली तो, जीवन आवश्यक वस्तुओं पर इसका परिणाम पड़ सकता है। पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर का वितरण शहर में सिर्फ स्थानीय मुधोलकर पेठ स्थित भारत गैस के वितरक द्वारा किया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाने से कोई अनहोनी ना हो इसके लिए वहां पर पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, नांदगांव फाटे के पास हादसा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नागपुर में सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध

अमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा

गोंदिया-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट सेवा पर संकट: 1 मई से बंद होने की संभावना

यहां पर ग्राहकों को कतार में लगाकर सभी को सिलेंडर दिया जा रहा है। पेट्रोल डीजल को लेकर भी शहर में सभी पेट्रोल पंप पर सुचारू रूप से वितरण जारी है। जिला प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

फ्रिक की कोई बात नहीं। औद्योगिक गैस सिलेंडर पर आधारित 350 कर्मचारियों के साथ उद्योग का संचालन करने वाले विदर्भ की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई पालेकर बेकरी के संचालक सुरेश ठाकुर ने बताया कि अभी तो करीब 10 दिनों तक चलने वाला स्टॉक है।

सरकार की ओर से भी उन्हें कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधितों को ईमेल द्वारा पहले सूचित करें, जिससे बगैर कोई रुकावट के पूर्व गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा सके।

देशमुख शहर के नामांकित होटल व्यवसाय रंगोली पर्ल के संचालक नितिन देशमुख ने बताया कि उनकी होटल में अभी गैस सिलेंडर का जो भी स्टॉक है, वह पूरा होने के बाद इसकी पर्याय के तौर पर लकड़ी के चूल्हे की व्यवस्था कर रखी है।

Impact of global tensions concern over gas cylinders in amravati distribution under police protection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharahstra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.