महाविकास आघाड़ी में एक सीट पर खींचतान, सुप्रिया सुले ने शरद पवार के नाम पर साधा समर्थन
MVA Rajya Sabha: महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों पर सियासी हलचल तेज है। महायुति को 6 सीटें तय मानी जा रही हैं, जबकि एक सीट पर एमवीए में खींचतान के बीच शरद पवार की उम्मीदवारी चर्चा में है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए महायुति के 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे।
जबकि एक सीट महाविकास आघाड़ी के लिए बचती है। हालांकि, इस एक सीट को लेकर आघाड़ी के अंदर एक अनार सौ बीमार जैसे हालात हैं। यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे पहले ही इस बात पर जोर दे चुके हैं कि इस बार उनकी पार्टी को मौका दिया जाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस भी इस सीट के लिए दावेदारी ठोक चुकी है।
कांग्रेस व ठाकरे गुट से करेंगी बात
बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए राकां सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि शरद पवार को एक बार फिर राज्यसभा जाना चाहिए। इस बयान से दावेदारी को लेकर नया ट्विस्ट आ गया है। सुले ने कहा कि उनके पिता शरद पवार को रूबी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
शरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Moshi Garbage Depot: मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुले, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
मोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
हमारी पार्टी के सीनियर नेता जयंत पाटिल और शशिकांत शिंदे चाहते हैं कि शरद पवार को राज्यसभा में जाना चाहिए। ऐसे में ये दोनों नेता समर्थन के लिए उद्धव ठाकरे से समय मांगा है, मैंने भी संजय राऊत और अनिल देसाई से संपर्क किया और शरद पवार की उम्मीदवारी पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें :- बारामती उपचुनाव की तैयारी शुरू, मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार, राज्यसभा जाएंगे पार्थ पवार
अगर सब चाहें तो बड़े पवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। सुप्रिया ने कहा कि मैं दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात करूंगी। महाविकास अघाड़ी की ओर से, मैं कांग्रेस और उद्धव ठाकरे से अनुरोध करूंगी कि वे शरद पवार की राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी को कन्फर्म करें।
