Pune Municipal Election: मनपा चुनाव प्रचार थमा, 13 से 16 जनवरी तक ड्राई डे लागू
Maharashtra Local Body Election: मनपा चुनावों के मद्देनजर 13 से 16 जनवरी तक सभी संबंधित शहरों में ड्राई डे लागू किया गया है. इस दौरान शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
शराब बंदी (सौ. सोशल मीडिया )
Dry Day In Maharashtra: मनपा चुनावों के प्रचार का शोर आज मंगलवार शाम से थम जाएगा। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 13 से 16 जनवरी के बीच सभी संबंधित महानगर पालिका क्षेत्रों में ड्राई डे’ लागू किया गया है।
इस अवधि में जिन-जिन शहरों में मनपा चुनाव हो रहे हैं, वहां सभी शराब की दुकानें और मदिरा विक्रय केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। राज्य में कुल 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव हो रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और कोल्हापुर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
इन सभी महानगरपालिका क्षेत्रों में लगातार चार दिन तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, प्रशासन के अनुसार, चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
MVA में दरार! जानिए क्यों कांग्रेस के इस नेता ने दी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से अलग होने की चेतावनी?
पुणे में नासिक TCS जैसा कांड! Wipro में महिला पर धर्मांतरण का दबाव, पीड़िता बोलीं- मुस्लिम से संबंध बनाने कहा
अजित पवार की मौत के कारण नहीं मिली सैलरी; हिंजेवाड़ी की IT कंपनी ने यह बहाना बनाकर सैंकड़ों कर्मचारियों को ठगा
पुणे में बनेगा महाराष्ट्र का सबसे बड़ा आधुनिक बस टर्मिनल, MSRTC ने सरकार से मांगी आरे डेयरी की जमीन
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Election: 16 जनवरी को मतगणना, सुबह 11:30 बजे पहला परिणाम
नियमों का सख्ती से पालन करना होगा
- मतदान के समय मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हिंसा या गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है।
- चुनाव के दौरान मतदाताओं को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के लिए शराब बांटने जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। ऐसे किसी भी दुरुपयोग को रोकने के लिए यह सख्त फैसला लिया गया है।
- प्रशासन ने सभी शराब विक्रेताओं को पहले ही इस आदेश की जानकारी दे दी है, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
