Pune News: पिंपरखेड में तेंदुए ने साढ़े पांच साल की बच्ची को बनाया शिकार, गांव में दहशत
Pune के शिरूर तहसील के पिंपरखेड़ गांव में दहशत का माहौल है। कल सुबह के 10 बजे साढ़े पांच साल की बच्ची की तेंदुए के हमले से मौत हो गई। जिसके बाद दिलीप वलसे पाटिल ने हादसे की जानकारी ली।
- Written By: अपूर्वा नायक
तेदुंए का हमला (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शिरूर तहसील के पिंपरखेड गांव में रविवार को सुबह पौने 10 बजे एक अत्यंत दुखद घटना हुई, जहां साढ़े पांच साल की शिवन्या शैलेश बोंबे की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पिंपरखेड़ क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
बच्ची अपने दादा किसान अरुण देवराम बोंबे को पीने का पानी देने जा रही थी, तभी पास के गन्ने के खेत में घात लगाए तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे खींचकर अंदर ले गया। दादा अरुण बोंबे ने करीब 2 सौ फीट दूर से यह सब देखकर तुरंत दौड़कर बच्ची को छुड़ाया।
तेंदुए के हमले में शिवन्या गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत मंचर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
नसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
आज पहाटे पिंपरखेड येथील अवघ्या 5.5 वर्षाच्या शिवण्या शैलेश बोंबे हिचा बिबट्याच्या हल्ल्यात दुर्दैवी मृत्यू झाला. ही घटना समजताच खूप अस्वस्थ झालो आणि मंचर येथे रुग्णालयात शिवण्याच्या कुटुंबीयांची सांत्वनपर भेट घेतली. यावेळी डॉक्टरांशी चर्चा करुन उपचाराबद्दल माहिती घेतली. pic.twitter.com/ItF3pGXrmP — Dilip Walse Patil (@Dwalsepatil) October 12, 2025
ये भी पढ़ें :- Pune News: सासवड में बदल गया समीकरण! एनसीपी-शिवसेना गठबंधन से बीजेपी की बढ़ी टेंशन
जिलाधिकारी के साथ जल्द होगी बैठक पाटिल
इस गंभीर घटना के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश है और वे वन विभाग से तेंदुए का तुरंत बंदोबस्त करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिंपरखेड-जांबूत इलाके में पिछले कुछ सालों में तेंदुए के हमलों से सात लोगों की जान जा चुकी है, जिससे यहां के लोग दहशत में जी रहे हैं। शिरूर वन क्षेत्र अधिकारी नीलकंठ गव्हाणे ने मंचर में मीडिया को बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंपरखेड में 11 पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही, दो लाइव कैमरे और चार से पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुणे महाडा के अध्यक्ष और पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने मीडिया को बताया कि शिरूर, आंबेगांव और जुन्नर तहसीलों में तेंदुओं का उपद्रव काफी बढ़ गया है, जिससे किसानों में डर का माहौल है। उन्होंने घोषणा की कि तेंदुए की समस्या से निपटने और प्रभावी उपाय योजना करने के लिए वह जल्द ही पुणे जिलाधिकारी के साथ एक बैठक करेंगे, लोगों ने वन विभाग से प्रभावी उपाययोजना कर इस समस्या को समाप्त करने की गुहार लगाई है।
