Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केतन अग्रवाल मौत: हादसा या हत्या? सेल्फी की कहानी निकली झूठी, मंगेतर ने लोहगढ़ की 350 फीट गहरी खाई में धकेला

Ketan Agrawal Death Mystery: पुणे के लोहगढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की 350 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई मौत में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह हादसा नहीं बल्कि मंगेतर की खूनी साजिश निकली।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 23, 2026 | 03:39 PM

केतन अग्रवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ketan Agrawal Death News: महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर 18 जून को एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के युवा बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत हो गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। यह मामला हादसा नहीं साजिश तहत हत्या में बदल गया है।

पुणे पुलिस ने पिछले हफ्ते बताया था कि पुणे शहर के पास गहुंजे के रहने वाले और अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल 18 जून की सुबह तस्वीरें ले रहे थे। तभी तेज हवाओं के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लोहगढ़ किले में 350 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

केतन अग्रवाल मौत मामले में मंगेतर पर शक की सुई

जैसे-जैसे केतन अग्रवाल की मौत की जांच आगे बढ़ी इस मामले में एक नया मोड़ आ गया। मोबाइल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया की पड़ताल और जांच के बाद पुलिस अब इसे कथित हत्या की साजिश के रूप में देख रही है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि शक की सुई किसी और पर नहीं बल्कि केतन की मंगेतर और उसके करीबियों की तरफ बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर-मुंबई फ्लाइट सेवा 1 सितंबर से फिर शुरू, स्टार एयर ने सितंबर से फ्लाइट संचालन का किया ऐलान

नासिक में नाले में तब्दील हो रही नंदिनी नदी; सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप- मनपा और बिल्डरों ने रची साजिश

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में 15 दिनों से लड्डू प्रसाद का वितरण बंद; एफडीए की सख्ती के बाद ट्रस्ट ने लगाया ताला

क्या आशा भोसले के शोक प्रस्ताव पर भेल खाई थी? मराठी न पढ़ पाने को लेकर राहुल नार्वेकर पर भड़के राज ठाकरे

पुणे पुलिस के अनुसार बिजनेसमैन केतन अग्रवाल को उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन को गहरी खाई में धकेल दिया और इसे एक हादसा बताकर पेश किया। इस मामले में केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है।

Pune, Maharashtra: The death of Ketan Agarwal during a trek in Lohagad near Lonavala has taken a new turn. Initially treated as an accident, police now suspect murder and have registered a case based on CCTV footage, call records, and technical evidence Superintendent of Police… pic.twitter.com/Juzfn0Q6q0 — IANS (@ians_india) June 23, 2026

14 जून को हुआ था केतन की हत्या का पहला प्रयास

पुणे पुलिस के मुताबिक 18 जून को हुई हत्या पहला प्रयास नहीं था। इससे पहले 14 जून को भी कथित तौर पर केतन की हत्या का एक प्रयास किया गया था। उस दिन केतन को लोहगढ़ ले जाया गया। इस दौरान उसे सांप का डर दिखाकर उन्हें घाटी की ओर ले जाने की कोशिश की गई। पुलिस का दावा है कि सिया का यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

केतन अग्रवाल व उसकी मंगेतर सिया गोयल (सोर्स: सोशल मीडिया)

18 जून को दिया गया वारदात को अंजाम

पुणे पुलिस के अनुसार पहला प्रयास फेल होने बाद 18 जून को फिर लोहगढ़ ट्रेक की योजना बनाई गई। चेतन चौधरी को भी मौके पर बुलाया गया था। आरोप है कि केतन अग्रवाल को किले से नीचे धक्का दिया गया, जिससे वह करीब 350 फीट गहरी खाई में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद सिया और उसके दोस्त ने इसे एक हादसा बताया। शुरुआत में कहा गया कि सेल्फी लेते समय केतन संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गया। लगभग 350 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की

शादी के बुक हो चुके थे दो विमान

बता दें कि केतन अग्रवाल एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी शादी राजस्थान के जयपुर में बेहद भव्य तरीके से होने वाली थी। शादी की तैयारियां फाइनल स्टेज में थीं और दोनों परिवारों में खुशी की लहर थी। यहां तक कि केतन के परिवार ने शादी के लिए दो विमान तक बुक कर रखे थे।

इसी बीच केतन अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर उसके और कुछ दोस्तों के साथ लोहगढ़ ट्रेकिंग के लिए गए। किसी ने नहीं सोचा था कि यह ट्रिप शादी की तैयारियों के बजाय मौत और साजिश की जांच का कारण बन जाएगी। अब पुलिस की जांच में सामने आ रहे तथ्य इस पूरे मामले को रहस्यमयी बना रहे हैं।

Ketan agrawal death mystery pune lohagad fort fiancee arrest conspiracy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 02:45 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.