पुणे में कात्रज-कोंढवा सड़क चौड़ीकरण को मिली गति; अतिक्रमण हटाने के लिए मनपा का दो दिनों का अल्टीमेटम जारी
Pune Roads News: पुणे मनपा ने कात्रज-कोंढवा सड़क चौड़ीकरण परियोजना को गति देते हुए दो दिनों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। टालमटोल करने वालों पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: रूपम सिंह
पुणे मनपा अतिक्रमण ,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Municipal corporation Road widening: पुणे शहर के सातारा रोड और सोलापुर रोड को जोड़ने वाले बेहद महत्वपूर्ण कात्रज-कोंढवा मार्ग पर वर्षों से जारी भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में पुणे महानगर पालिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से लंबित पड़ी कात्रज-कोंढवा सड़क चौड़ीकरण परियोजना को अब गति मिलने की संभावना प्रबल हो गई है।
विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी श्वेता दारुणकर द्वारा जारी किए गए अवार्ड के अनुसार, सड़क विस्तार के लिए आवश्यक भूमि का कब्जा मनपा के भूमि अधिग्रहण एवं संपत्ति प्रबंधन विभाग को सौंपने की कार्रवाई लगभग पूर्णता की ओर है।
इसी सिलसिले में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (विशेष) ओमप्रकाश दिवटे ने एक उच्च स्तरीय टीम के साथ राजस सोसायटी चौक से पिसोली सीमा तक प्रत्यक्ष (ऑन-ग्राउंड) निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता (रोड) राजेश बनकर, उप आयुक्त (अतिक्रमण) रमेश शेलार और तकनीकी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कार रोकने का इशारा किया तो पुलिस कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश, गाड़ी नंबर से खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल कांग्रेस पार्षदों पर सियासी चर्चा, क्या यह कांग्रेस की रणनीतिक चाल?
पुणे के दौंड में अवैध भ्रूणहत्या रैकेट का भंडाफोड़: 2 साल में 500 गर्भपात की आशंका; मकोका लगाने की मांग
हजारों छात्रों का सवाल: नागपुर में रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट कब बनेगा? फाइलों में अटका बड़ा प्रोजेक्ट
बड़ी कार्रवाई की तैयारी
सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले सभी प्रकार के अतिक्रमणों और अवैध निर्माणों को अगले दो दिनों के भीतर पूरी तरह से हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिन भूखंडों का कब्जा पुणे मनपा को मिल चुका है, वहां सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले ढांचों को तुरंत ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने पथ विभाग को उपलब्ध भूमि पर उच्च गुणवत्ता के साथ तेज गति से काम शुरू करने और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें:- पुणे के दौंड में अवैध भ्रूणहत्या रैकेट का भंडाफोड़: 2 साल में 500 गर्भपात की आशंका; मकोका लगाने की मांग
टालमटोल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
टीम ने सड़क विकास के रास्ते में आने वाली बाधाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में दोगुनी तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए प्रशासन ने इस बार बेहद सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुणे सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित भूमि को सौंपने में टालमटोल करने वाले संपत्ति धारकों के खिलाफ पुलिस बल की सहायता से बलपूर्वक कब्जा लेने की कार्रवाई की जाएगी।
