नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Navi Mumbai Accident: नवी मुंबई के तलोजा सेक्टर-10 में एक तेज रफ्तार महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: रूपम सिंह
नवी मुंबई दुर्घटना, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Accident Taloja Hit and Run: नवी मुंबई के तलोजा इलाके में हिट एंड रन’ की घटना हुई है। तलोजा सेक्टर 10 में एक तेज रफ़्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का कमोठे के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया है।
तलोजा पुलिस ने इस मामले में चार स्पेशल टीमें लगाई हैं और आरोपी की तलाश जारी है। हिट एंड रन’ की घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। बताया गया कि सेक्टर-10 इलाके से तेज रफ्तार से गुज़र रही एक सफ़ेद महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के ड्राइवर ने अचानक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद, कार सीधे सड़क पर मौजूद लोगों की ओर बढ़ी और एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे में आठ से दस लोग चपेट में आए। हालांकि, पुलिस ने
आधिकारिक तौर पर बताया है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वाले की पहचान नदीम खान के रूप में हुई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एक अन्य के मरने की जानकारी मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Navabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
हादसे में शामिल कार को पुलिस ने किया बरामद
घटना की जानकारी मिलते ही तलोजा पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और पंचनामा किया गया है। इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज और दूसरे टेक्निकल सबूतों के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल क्यों खो दिया, क्या गाड़ी तेज थी या वह नशे में था।
यह भी पढ़ेः- पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
तलोजा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण भगत द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में शराफुद्दीन शाकिर अली (उम्र 43), सुरक्षा रक्षक रामदुलारे रामसहाय गुप्ता (उम्र 37), सनी महेंद्र निषाद (उम्र 33 ), कालेज के विद्यार्थी विघ्नेश संतोष पानसरे (17), टैंपो चालक मोहम्मद गुलफराज एमडी नसीम शेख (उम्र 28) का नाम शामिल है। सभी घायल तलोजा के रहने वाले बताये गए हैं।
