- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Grand Pandal Of Maa Durga Built In Pune Special For Goddess Made By Transgender Community
पुणे में आकर्षण का केन्द्र है मां दुर्गा का भव्य पंडाल, किन्नर समुदाय द्वारा बनाता है देवी की खास मूर्ति
देश में इन दिनों नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। बंगाली समुदाय इसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाते है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा और आराधना प्रमुख रूप से की जाती है। बात करें पुणे शहर की तो यहां भी कई जगह दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दे रही है।
- Written By: प्रिया जैस

नवरात्रि
पुणे: देश में इन दिनों नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। बंगाली समुदाय इसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाते है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा और आराधना प्रमुख रूप से की जाती है। बात करें पुणे शहर की तो यहां भी कई जगह दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दे रही है। शिवाजीनगर, वाकड, धानौरी, विमाननगर, खड़की, कोंढवा आदि में भव्य पंडाल सजाए गए है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना भी हो गयी है। लोग माता के दर्शन के लिए पंडालों में पहुंच रहे है।
बंगीय संस्कृति संसद कमिटी द्वारा कांग्रेस भवन शिवाजीनगर में बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। 9 अक्टूबर को महा षष्ठी का पर्व मनाया गया। मां दुर्गा की पूजा की गयी। इस दौरान पश्चिम बंगाल के बुलढाणा जिले के कलना शहर के बरुइपारा से खास ढाकी (बंगाली कल्चर का ढोल बैंड) को आमंत्रित किया गया था।
बता दें, कि ढाकियों की 3 पीढ़ियां यहां आती रही है। इस साल नारू गोपाल दास (मुख्य ढाकी), उनके बेटे तारक दास और उनके बेटे अमर दास (यानी नारू गोपाल दास के पोते) और नारू के दूसरे बेटे सुजान दास हर साल वे दुर्गा पूजा के दौरान आते थे। वे अन्य समय में पेशे से किसान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किस दिन शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट कीजिए मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की सबसे सटीक तिथियां
गुप्त नवरात्रि को लेकर क्या कहती है पौराणिक कथा, क्या है इस नवरात्रि की खास बात
गुप्त नवरात्रि में बिना किसी को बताए कर लें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर और बरसेगा धन!
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के किस स्वरूप को भोग में क्या चढ़ाएं? इन विशेष 9 भोग से प्रसन्न होंगी मां!
बांकुरा हस्तशिल्प है थीम
इस साल बंगीय संस्कृति संसद कमेटी का ‘बांकुरा हस्तशिल्प’ थीम रखा गया है। पूरे पंडाल में बांकुरा हस्तशिल्प का नजारा देखने को मिलेगा। बांकुड़ा घोड़ा (Bankura horse) टेराकोटा का बना एक घोड़े के रूप का हस्तशिल्प होता है। यह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बांकुड़ा ज़िले के पांचमुड़ा में बनाया जाता है। इसे कई घरों में सजावट के लिए रखा जाता है।
बांकुरा के लोगों को विरासत में मिली शानदार सांस्कृतिक विरासत ने उन्हें एक गहरी सौंदर्य बोध से संपन्न किया है। जिसमें कलात्मक बोध बालूचरी साड़ियों, डोगरा वस्तुओं और टेरा-कोटा जैसी पारंपरिक कलाओं और शिल्पों में झलकता है। बांकुरा हस्तशिल्प पुरे देशभर में फेमस है।
बंगीय संस्कृति संसद के अध्यक्ष मधुमिता घोष ने बताया कि, “इस साल बंगीय संस्कृति संसद कमेटी का ‘बांकुरा हस्तशिल्प’ थीम रखा गया है। पूरे पंडाल में बांकुरा हस्तशिल्प का नजारा देखने को मिलेगा। बुधवार को महा षष्ठी की गयी। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।”
किन्नर समुदाय ने बनाई प्रतिमा
इस समुदाय के लोग बंगाल से गंगा मिट्टी लाकर अपने हाथों से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाते हैं। कई जगह इसकी प्रथा है। यह प्रथा सालों से चली आ रही है। उनकी पूजा सामान्य पूजा से भिन्न होती है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
वे मां दुर्गा के सामने पारंपरिक आरती या पाठ नहीं करते, बल्कि 9 दिनों तक मां दुर्गा की मूर्ति के सामने बैठकर अपने जीवन के सुख-दुख की बातें मां को बताते हैं और पूरे विश्व में शांति और कल्याण की प्रार्थना करते हैं। यह पूजा न केवल उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अपनी भावनाओं को मां दुर्गा के साथ साझा करने का एक माध्यम भी है।
माता रानी की सवारी
इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आयी है। माता का आगमन पालकी या डोली में होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में अर्थव्यवस्था में गिरावट, व्यापार में मंदी, देश-दुनिया में महामारी, हिंसा के बढ़ने और अप्राकृतिक घटना के संकेत मिलते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी चरणायुद्ध (मुर्गा) होगी, जिसे शुभ संकेत बिलकुल नहीं माना जाता है। माता के इस वाहन को अमंगलकारी माना गया है। ये शोक, कष्ट का संकेत है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तोहफा, 7600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की करेंगे शुरुआत
पुजारी भरत पंडित ने बताया, ” बंगाली समुदाय मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान को बहुत महत्व देते है। मान्यता है कि माता का पालकी या डोली में आगमन और मुर्गा में प्रस्थान बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। इस बार के संकेत शुभ नहीं है। लेकिन, मैं मां दुर्गा से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि पुरे संस्कार को बुरी नजर से बचाये। हमारा देश, समाज तरक्की करें। मां का आशीर्वाद सदैव हम पर बने रहे।”
Grand pandal of maa durga built in pune special for goddess made by transgender community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: ब्रिटिश राजघराने की प्रतिष्ठा पर आंच
Feb 21, 2026 | 07:29 AMअमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप के टैरिफ को बताया अवैध, जानें अब क्या करेंगे ट्रंप?
Feb 21, 2026 | 07:28 AMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? मोर्ने मोर्कल ने सुपर-8 से पहले दिया बड़ा अपडेट
Feb 21, 2026 | 07:28 AMNutan Death Anniversary: 14 साल की उम्र में ठुकराया मुगल-ए-आजम का ऑफर, फिर भी बनीं दौर की सबसे दमदार एक्ट्रेस
Feb 21, 2026 | 07:24 AMWeight Loss Tips: मोटापे से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर!
Feb 21, 2026 | 07:21 AMगोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
Feb 21, 2026 | 07:17 AMजापान के क्षेत्रीय विवाद: रूस और दक्षिण कोरिया के साथ रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट
Feb 21, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














