- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Former Corporator Also Involved In Kishore Aware Murder Case
किशोर अवारे हत्याकांड में पूर्व नगरसेवक भी शामिल
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पुलिस जांच में तलेगांव दाभाडे (Talegaon Dabhade) में जनसेवा विकास समिति के अध्यक्ष किशोर अवारे की हत्या के मामले (Kishore Aware Murder Case) में एक पूर्व नगरसेवक (Former Corporator) के शामिल होने का खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी निशानदेही पर हैं। इस मामले में उसका बेटा इस अपराध में पहले भी गिरफ्तार (Arrested) हो चुका है। जिस पूर्व नगरसेवक पर मामला दर्ज किया गया है उसका नाम चंद्रभान उर्फ भानु खालदे है। अवारे हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की मुख्य सहायक पुलिस आयुक्त प्रेरणा कट्टे ने इसकी जानकारी दी।
12 मई 2023 को जनसेवा विकास समिति के संस्थापक किशोर अवारे की दिनदहाड़े गोली मारकर और घातक हथियारों से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध के मास्टरमाइंड गौरव चंद्रभान उर्फ भानु खलदे (29) के साथ श्याम अरुण निगाड़कर (46), प्रवीण संभाजी धोत्रे (32), आदेश विठ्ठल धोत्रे (28) के साथ गिरफ्तार किया है। संदीप उर्फ नन्या विठ्ठल मोरे (32), श्रीनिवास उर्फ सिनू वेंकटस्वामी शिदगल (निवासी देहुरोड, पुणे) नामक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब गौरव खलदे के पिता और पूर्व नगरसेवक भानु खलदे को भी इस मामले में नामजद किया गया है।
पेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई थी
किशोर अवारे जनसेवा विकास समिति के संस्थापक-अध्यक्ष थे। इस समिति की स्थापना में चंद्रभान खलदे भी शामिल था। खलदे कांग्रेस का पूर्व नगरसेवक हैं। खलदे की पत्नी 2016 में हुए नगर परिषद चुनाव में जनसेवा विकास समिति के टिकट पर निर्वाचित हुई थी। दिसंबर में चंद्रभान खलदे और किशोर अवारे के बीच पुराना नगर परिषद भवन परिसर में पेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त अवारे ने इसे खलदे तमाचा जड़ दिया था। उसका बेटा गौरव खलदे इस बात से नाराज था कि अवारे ने उसके पिता का अपमान किया है। जांच में पता चला कि गौरव खलदे ने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए सुपारी देकर हत्या कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
अवारे की हत्या के बाद चंद्रभान खालदे भी फरार
अवारे की हत्या के बाद चंद्रभान खालदे भी फरार है। पुलिस हिरासत में आरोपितों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस अपराध में चंद्रभान खालदे भी शामिल है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बीच, शनिवार को सभी छह आरोपियों की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें वडगांव-मावल अदालत में पेश किया गया और अदालत ने सभी की पुलिस हिरासत 25 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया।
Former corporator also involved in kishore aware murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM










