- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Mahayuti Finalised 278 Seats Bjp Can Release Second List Today
महायुति के तीनों दलों में 278 सीटों का बंटवारा तय, भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज कर सकती है जारी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। वहीं, बची हुई 10 विधानसभा सीटों पर अगले कुछ ही दिनों में फैसला आ जाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां सीटों के बंटवारे को लेकर रणनीति बना रहीं हैं। इसी को लेकर सत्तारूढ़ महायुति दल के बीच उलझा सीटों का पेच अब लगभग सुलझ चुका है। दिल्ली में हुई बैठक के दौरान लगभग सभी सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। वहीं, बची हुई 10 विधानसभा सीटों पर अगले कुछ ही दिनों में फैसला आ जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महायुति नेताओं की बैठक के बाद यह फैसला सामने आया है। दिल्ली में हुई बैठक में फडणवीस ने बताया कि यह बैठक सकारात्मक रही है। महायुति गठबंध ने 278 सीटों पर अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि भाजपा की अलगी सूची आज यानी शुक्रवार को घोषित हो सकती है। बता दें कि भाजपा ने 99 सीटों, शिवसेना 40 और राकांपा ने 38 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
🕤 9.40pm | 24-10-2024📍Nagpur. LIVE | Media interaction#Maharashtra #Nagpur https://t.co/wgp5q281wK — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 24, 2024
महायुति में 10 सीटों पर फंसा पेच
फडणवीस ने बताया कि महायुति के तीनों दल के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 10 सीटों पर फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इस पर भी एक या दो दिनों में अंतिम फैसला हो जाएगा। बता दें कि महायुति में भाजपा, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। हालांकि शिवसेना और बीजेपी के दावे वाले कुछ क्षेत्रों में अभी भी मतभेद के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा की 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56 और एनसीपी (राकांपा)को 54 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस को 44 सीटों प्राप्त हुईं।
Maharashtra assembly elections 2024 mahayuti finalised 278 seats bjp can release second list today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM











