- Hindi News »
- Elections »
- Numerology Predictions Of Political Parties Ahead Of Maharashtra Assembly Elections 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पंडितों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सहयोगियों के साथ बीजेपी बनाएगी सरकार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरो पर है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची लगभग जारी कर दी है। इस दौरान कुछ पंडितों ने चुनाव से पहले पार्टियों के मूलांक की गणना की है जिससे कुछ चौकाने वाली भविष्यवाणी सामने आयी है।
- Written By: प्रिया जैस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश की राजनीति में महाराष्ट्र की हैसियत किसी से छिपी नहीं है। देश की आर्थिक राजधानी पर किसकी हुकमत होगी, इस पर अब सभी की नजरें जमी हुई हैं। महाराष्ट्र में इस बार सियासत कुछ अलग है, इसलिए नतीजों को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
अंक ज्योतिष की गणना से महाराष्ट्र चुनाव को लेकर रोचक तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे ये तय है कि इस बार महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव बहुत खास और राज्य ही नहीं, पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करने वाले साबित होंगे।
फिलहाल महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव पर अनुमान लगाने के लिए पंडितों ने 6 मुख्य कुंडलियों का विश्लेषण किया है, जिसमें पहली कुंडली उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की है, दूसरी भाजपा, तीसरी कांग्रेस पार्टी, चौथी उद्धव ठाकरे, पांचवी राहुल गांधी की और छठी एकनाथ शिंदे की कुंडली है। अंक गणना के अनुसार बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
3 अंकों पर रहेगी बीजेपी विधायकों की संख्या
काशी के प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ. बालकृष्ण मिश्र ने अंक गणना के अनुसार बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत दिख रही है। चुनाव को लेकर भाजपा का स्थापना, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजीत पवार की राकां की पार्टी स्थापना को लेकर गणना की गई है।
अंक ज्योतिष के अनुसार भाजपा विधायकों की संख्या 3 अंकों पर रहेगी। शिंदे गुट और अजीत पवार गुट 2 अंकों पर रहेगी। साथ ही बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की स्थापना, शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) की स्थापना दिवस कमजोर दिख रही है।
तीनों दल 3 अंकों पर रहेगी, लेकिन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं रहेगी। ज्योतिषी गणना में इस बार तोड़फोड़ कर भी विपक्ष सरकार बनाने में सफल की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा में दलीय स्थिति
वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा में दलीय स्थिति की बात करें तो विधानसभा की कुल 288 सीटों में से बीजेपी, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी के साथ ही समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों का कुल आंकड़ा 203 है।
वहीं विपक्ष की महाअघाड़ी में कांग्रेस के अलावा शरद पवार वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना है, जिनके पास कुल 69 विधायक हैं। 15 सीटें अब भी खाली हैं।
288 का अंक ज्योतिष से नाता
अंक ज्योतिष के अनुसार 288 का मूलांक 9 बनता है। 9 अंक का स्वामी मंगल ग्रह को बताया गया है। मंगल सभी ग्रहों का सेनापति है। इसका संबंध साहस, उत्तेजना, शौर्य, युद्ध और क्रोध का कारक माना गया है। इसलिए कह सकते हैं इस अंक पर मंगल का प्रभाव है।
विशेष बात ये है कि हिंदू नववर्ष यानि विक्रम संवत 2081 का राजा मंगल ही है, जबकि मंत्री शनि है। यानि इस बार के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र के गरीब, पिछड़े, दलित और कमजोर वर्ग से आने वाले मतदाता बहुत प्रभावशाली भूमिका निभाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से एकनाथ शिंदे और अजित पवार को मिला महाराष्ट्र जीतने का मंत्र, सीट बंटवारे पर भी फाइनल हुआ डिसीजन
राजा का मंत्री यानि शनि वर्तमान समय में कुंभ राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहा है, जो 15 नवंबर 2024 को मार्गी हो रहा है। शनि मार्गी अवस्था में आते ही फुल पावर में आ जाएंगे। ज्योतिष में जनता जनार्दन का कारक शनि ग्रह ही है। यानि अभी तक जो जनता शांत दिख रही है वो विधानसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ वोट की चोट करेगी।
नेताओं को कार्यकर्ताओं को देनी पड़ेगी वरीयता
मंगल की स्थिति यहां कमजोर दिख रही है। बीते 20 अक्टूबर 2024 को मंगल का गोचर कर्क राशि में हुआ था। कर्क राशि मंगल की नीच राशि है, चुनाव के समय तक मंगल इसी राशि में गोचर करेगा। इस कारण यहां मंगल की स्थिति कम प्रभावशाली दिखाई दे रही है।
यानि इस बार जो रणनीतिकार हैं, उन्हें सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। शनि की भूमिका अधिक होने से पार्टी नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं को अधिक वरीयता देनी होगी।
Numerology predictions of political parties ahead of maharashtra assembly elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














