Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे का पारंपरिक विसर्जन जुलूस विवादों में, पुलिस ने पूर्व महापौर व PMC अधिकारियों को रोका

पुणे में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने मनपा अधिकारियों और पूर्व नगरसेवकों को कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 08, 2025 | 08:48 AM

पुणे पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: पुणे के ऐतिहासिक गणेश विसर्जन जुलूस की शुरुआत में ही पुलिसकर्मियों ने पूर्व महापौर, पूर्व नगरसेवकों और मनपा के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया।

परंपरा के अनुसार जुलूस की शुरुआत मंडई में लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ‘मानाचा गणपती’ (सम्मान के गणपति) के दर्शन के बाद होती है। लेकिन इस साल सुरक्षा के नाम पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके कई नेताओं को रोक दिया। पुणे की पहली महिला महापौर कमल व्यवहारे को भी पुलिस ने बैरिकेड के बाहर रोक दिया। इस वाकये से कार्यकर्ताओं, नेताओं और पीएमसी अधिकारियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। सवाल यह उठ रहा है कि जब यह कार्यक्रम मनपा का है तो पुलिस ने इसे अपने नियंत्रण में कैसे ले लिया था।

महात्मा फुले मंडई से होती है शुरुआत

कई सालों से पुणे के विसर्जन जुलूस की शुरुआत महात्मा फुले मंडई से होती है पहले महापौर लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते थे और कसबा गणपति के दर्शन करके जुलूस शुरू करते थे। लेकिन पिछले तीन साल से प्रशासक राज के चलते यह जिम्मेदारी मनपा आयुक्त निभा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव में पुलिस की रहेगी पैनी नजर, जुटाए कड़े इंतज़ाम, 1556 की पलटन करेंगी निगरानी

Yavatmal News: 200 मीटर पार्किंग नियम की उड़ रही धज्जियां, प्रहार ने प्रशासन को चेताया

स्वीकृत सदस्यों को लेकर दिग्रस में राजनीतिक हलचल तेज, 12 जनवरी को चुना जाएगा उपाध्यक्ष

KDMC चुनाव: मुख्य चुनाव निरीक्षक गोरख सागर ने की तैयारियों की समीक्षा; अधिकारियों को दिया मंत्र

इस बार भी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल सहित कई नेता मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने मंडई में बैरिकेडिंग करके मनपा के अधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारियों को रोक दिया। अधिकारियों और नेताओं को पहचान नहीं पाने से माहौल बिगड़ गया। कई लोगों ने पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जताई। लोगों ने सवाल उठाए कि बिना कारण बैरिकेडिंग करके खतरनाक स्थिति क्यों पैदा की गई?

ये भी पढ़ें :- गणेशोत्सव ने उड़ायी प्रशासन की तैयारियों की धज्जियां, महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी

मनपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त, नगर सचिव सहित अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें भी प्रवेश देने से मना कर दिया गया। यहां तक कि पहचान पत्र दिखाने के बाद भी अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें प्रवेश मिल सका।

During ganesh immersion in pune policemen stopped the former mayor former corporators

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 08:48 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.