पुणे में नए घरेलू LPG गैस कनेक्शन पर रोक, उपभोक्ता परेशान; 5 किलो सिलेंडर ही बना सहारा
Pune Gas Subsidy: पुणे में नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन पर अस्थायी रोक से उपभोक्ता परेशान हैं। मजबूरी में लोग भारी खर्च कर कमर्शियल दर पर 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर खरीद रहे हैं।
- Written By: रूपम सिंह
(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: एआई फोटो)
Pune LPG Connection Halt: घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन पर लगी रोक का असर अब पुणे में भी दिखाई देने लगा है। मार्च 2026 से नए कनेक्शन जारी करना पूरी तरह से बंद है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद नया कनेक्शन नहीं मिल रहा। लोगों को मजबूरी में 5 किलोग्राम का सिलेंडर कमर्शियल दर पर खरीदना पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़े दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगाई है। नौकरी, शिक्षा और व्यवसाय के लिए शहर में आने वाले नए परिवारों, किराएदारों और विद्यार्थियों पर गंभीर असर पड़ रहा है, घरेलू बजट गड़बड़ा गया है।
सूत्रों के अनुसार, अगले छह महीनों तक नए घरेलू गैस कनेक्शन शुरू होने की संभावना बेहद कम है। निकट भविष्य में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की जगह करीब 10 किलोग्राम क्षमता वाला नया और हल्का घरेलू सिलेंडर बाजार में लाने पर भी विचार किए जाने की चर्चा है।
सम्बंधित ख़बरें
हकीकत बन रहे जिला इंवेस्टमेंट समिट के करार; JDI की पहल पर नागपुर संभाग में 534 औद्योगिक समूहों ने बढ़ाई रफ्तार
PMRDA और पुणे रिंग रोड बफर जोन में लागू हुआ UDCPR, बहुमंजिला परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
26/11 हमले के बाद सुरक्षा की फीस 22 करोड़! BMC की नोटिस के बाद ताज होटल प्रशासन ने की ये डिमांड
स्टाफ अप्रूवल के नए नियमों पर बवाल, शिक्षक संगठनों ने जताई आपत्ति; 120 छात्रों की शर्त बनी परेशानी
लोगों को खर्च करने पड़ रहे हैं 1,900 रुपये
स्थानीय गैस एजेंसियों के अनुसार, फिलहाल नए ग्राहकों को केवल 5 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर ही विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में 5 किलो के सिलेंडर करीब 820 रुपये में आता है, जबकि नया सिलेंडर और कनेक्शन मिलाकर उपभोक्ताओं को शुरुआती तौर पर लगभग 1,900 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। छोटे सिलेंडर की रीफिलिंग लागत सामान्य घरेलू गैस सिलेंडर की तुलना में काफी अधिक है, घरेलू गैस कनेक्शन बंद होने से गैस एजेंसियों पर नए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
यह भी पढ़ें:- PMRDA और पुणे रिंग रोड बफर जोन में लागू हुआ UDCPR, बहुमंजिला परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
पुणे जिला आपूर्ति अधिकारी महेश सुधालकर ने बाताया की नए घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शन फिलहाल जारी नहीं किए जा रहे है। यह निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। स्थानीय स्तर पर नए कनेक्शन उपलब्ध नहीं करा सकते, यदि किसी नागरिक को इस संबंध में कोई समस्या या शिकायत है, तो वह सीधे संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक फोरम से संपर्क कर सकता है।
