Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM फडणवीस ने किया मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण, मुंबई-पुणे के बीच की दूरी हुई कम

Missing Link Project Inauguration: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन हो गया है। CM देवेंद्र फडणवीस ने इसका लोकापर्ण किया। अब घाट सेक्शन का ट्रैफिक और समय दोनों बचेंगे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 02, 2026 | 11:49 AM

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर बना मिसिंग लिंक (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Devendra Fadnavis Inaugurated Missing Link Project: महाराष्ट्र की लाइफलाइन कहे जाने वाले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लंबे समय से प्रतीक्षित मिसिंग लिंक परियोजना (Missing Link Project) का उद्घाटन किया है। यह प्रोजेक्ट न केवल मुंबई और पुणे के बीच की दूरी को कम करेगा, बल्कि लोनावला के खतरनाक घाट सेक्शन (खंडाला घाट) में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से भी हमेशा के लिए निजात दिलाएगा।

CM फडणवीस ने किया लाेकार्पण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का आज लोकार्पण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्मंत्री सुनेत्रा पवार, राज्यमंत्री सार्वजनिक बांधकाम मेघना साकोरे-बोर्डीकर व अन्य उपस्थित थे।

LIVE । रायगड यशवंतराव चव्हाण मुंबई – पुणे द्रुतगती मार्ग क्षणतावाढ अंतर्गत ‘मिसिंग लिंक’ प्रकल्पाचा उद्घाटन सोहळा – लाईव्ह https://t.co/m1naSFkboc — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai-Pune Expressway Missing Link पर पहले ही दिन टूटे नियम? घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक रूल्स

नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा

सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, नासिक रिंग रोड के लिए 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण

ठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल

इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के तहत खंडाला घाट को बायपास करने के लिए एक अत्याधुनिक सड़क और सुरंग का निर्माण किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता 13.3 किलोमीटर लंबी सुरंग है, जिसे दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंगों में से एक माना जा रहा है। यह टनल 10 लेन की है, जो तेज रफ्तार वाहनों को बिना किसी रुकावट के निकलने में मदद करेगी।

वेग, विश्वास आणि विकासाचा नवा दुवा 🌉 🛣️ Inauguration and stone plaque unveiling of the ‘Missing Link’ Project under the capacity expansion of Yashwantrao Chavan Mumbai–Pune Expressway at the hands of CM Devendra Fadnavis, DCM Eknath Shinde and DCM Sunetra Ajit Pawar.
Minister… pic.twitter.com/DIa25GOFTV
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 1, 2026

6 किलोमीटर कम होगी दूरी, 30 मिनट की बचत

अब तक मुंबई से पुणे जाने वाले वाहनों को बोरघाट के घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता था, जहां अक्सर लैंडस्लाइड और ट्रैफिक की समस्या रहती थी। इस नए लिंक के शुरू होने से मुंबई-पुणे के बीच की दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की बड़ी बचत होगी। घाट सेक्शन के खतरनाक मोड़ और ढलान से राहत मिलेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

‘कनेक्टिव्हिटी’ची नवी सुरुवात! वेगवान प्रवास, अत्याधुनिक सुविधा, जागतिक विक्रम आणि अर्थव्यवस्थेला चालना, मुंबई–पुणे ‘मिसिंग लिंक’ प्रकल्पाचा ऐतिहासिक टप्पा पूर्ण!#Maharashtra #MissingLink pic.twitter.com/iDfPN2Qwta — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 1, 2026

यह भी पढ़ें:- मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति

मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की लागत कितनी है?

MSRDC द्वारा निर्मित मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट पर करीब 6,600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें एशिया का सबसे ऊंचा केबल-स्टेड ब्रिज भी शामिल है, जो जमीन से लगभग 180 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए, सुरंग के अंदर आधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम और फायर फाइटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Devendra fadnavis inaugurated mumbai pune expressway missing link project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Mumbai Pune Expressway
  • Mumbai Pune Missing Link

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.