मनपा चुनाव से पहले अजित पवार का मास्टरस्ट्रोक, शुरू होगा ‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ अभियान
निकाय चुनाव से पहले राज्य के Deputy CM Ajit Pawar ने जनता की समस्या सुनने के लिए राष्ट्रवादी जनसुनवाई' नागरिक संवाद अभियान का ऐलान किया है। इससे अजित पवार नाराज कार्यकर्ताओं को साधने की तैयारी में है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव आने वाले कुछ महीने में होने वाले हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) ने तैयारी तेज कर दी है। पुणेकरों की समस्याओं का समाधान करने के मकसद से उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ नागरिक संवाद अभियान की घोषणा की है।
इस अभियान की शुरुआत 13 सितंबर यानी हड़पसर से होगी। इसके बाद यह उपक्रम क्रमवार तरीके से पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और राज्य के अन्य भागों में भी चलाया जाएगा।
अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी
पुणे मनपा के प्रारूप प्रभाग रचना तैयार करते समय भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) को विश्वास में नहीं लिया। इससे राष्ट्रवादी के कई पूर्व नगरसेवक और कार्यकर्ता नाराज है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पदाधिकारियों की बैठक में स्पष्ट कहा था कि मनपा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर लें। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
आईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
International Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
ये भी पढ़ें :- पुणे महापालिका चुनाव: 5,922 आपत्तियों की सुनवाई पूरी, अब वार्ड संरचना में कितने होंगे बदलाव?
- इसी का परिणाम है कि’ राष्ट्रवादी जनसुनवाई अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 13 सितंबर की सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक हड़पसर विधानसभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र कार्यालय में जनसुनवाई होगी। उप मुख्यमंत्री अजित पवार खुद प्रत्येक नागरिक की शिकायत सुनेंगे। इन शिकायतों का विभागवार वर्गीकरण कर समयबद्ध कार्यवाही की जाएगी।
- इसके लिए एक सख्त फॉलोअप मशीनरी बनाई गई है। हर तीन दिन में अजीत पवार खुद इन शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। इस जनसुनवाई में कियोस्क और व्हॉट्सअप का उपयोग किया जाएगा।
- उप मुख्यमंत्री अजीत पवार 14 सितंबर को ‘राष्ट्रवादी परिवार स्नेहभेट दौरा करेंगे। इस दौरान वे हडपसर विधानसभा क्षेत्र के 20 स्थानों पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इन दौरे का समापन कात्रज में होगा। यह जानकारी हड़पसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने दी है।
