Pune News: 99 साल की लीज पर जमीन, PCNTDA और महापालिका आमने-सामने
Pune News: पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण द्वारा पिंपरी चिंचवड़ महापालिका को कुछ जमीन का हिस्सा दिया गया था। जिसे अब पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण दोबारा वापस लेने की मांग कर रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी चिंचवड़ नवनगर विकास प्राधिकरण (पीसीएनटीडीए) का जो क्षेत्र पिंपरी चिंचवड़ महापालिका को दिया गया था, उसमें से अतिक्रमित क्षेत्र छोड़कर बाकी खुले भूखंड अब वापस मिलना चाहिए, यह प्रस्ताव पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने हाल ही में राज्य सरकार को दिया है।
इसके अनुसार पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका को दिए गए अतिक्रमण प्रभावित 270.65 हेक्टर क्षेत्र, तथा आरक्षण में शामिल 7.12 हेक्टेयर खुली जगह मिलाकर कुल 277.77 हेक्टेयर क्षेत्र पुनः वापस देने की मांग की गई है। इस वजह से पीएमआरडीए की इन खाली जमीनों पर आखिर किसकी नजर है? इस पर शहर में चर्चा शुरू हो गई है। इस संबंध में पीएमआरडीए के आयुक्त डॉ। योगेश म्हसे ने 19 अगस्त को अपर मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग, महाराष्ट्र शासन को पत्र भेजा है।
7 हजार भूखंडों की की गई बिक्री
सामान्य नागरिकों को घर देने के लिए 1972 में पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण की स्थापना की गई थी। 50 सालों के कार्यकाल में करीब 12 हजार घर और 7 हजार भूखंडों की बिक्री की गई। इसके बाद प्राधिकरण का कामकाज समाप्त हुआ। 2 फरवरी 2021 को प्राधिकरण को भंग करने का प्रस्ताव रखा गया और 7 जून 2021 को शासन ने अधिसूचना जारी कर दी। नवनगर प्राधिकरण भंग कर शेष निधि और खाली जगहों का हस्तांतरण पीएमआरडीए को किया गया। वहीं अतिक्रमण क्षेत्र और शहर विकास आराखड़ा में सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूखंड महापालिका को दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई राह स्वर्ण खरीदी का छोड़ो मोह
Nashik TCS Case: मतीन पटेल पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू
महाराष्ट्र सरकार ने खर्चों पर कसा शिकंजा, मंत्रियों की विमान यात्रा पर लगेगी सीएम की मंजूरी
Ashok Kharat Case: ढोंगी बाबा से कनेक्शन ने बढ़ा दी रूपाली चाकणकर की टेंशन, ईडी ने भेजा समन
99 साल की लीज पर है जमीन
99 साल की लीज पर यह जमीन है, लेकिन राजस्व अभिलेखों में प्राधिकरण का नाम कायम है। अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र के तौर पर दिखाई गई विभिन्न पेठों के 28 भूखंडों की सूची और प्रत्येक का क्षेत्रफल, बाजार मूल्य का विवरण पीएमआरडीए ने शासन को भेजा है। स्वामित्व और कब्जे के जरिए महापालिका को हस्तांतरित की गई 15 खुली जगहों की अलग सूची भी है।
ये भी पढ़ें:- पिंपरी-चिंचवड की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य! 3,615 गड्ढे मिले, 392 अभी बाकी
अभी भी PCNTDA के नाम है दर्ज
- पूर्व पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण का क्षेत्र पेठ क्रमांक 1 से 42 तक लगभग 4200 हेक्टर था। इसमें से करीब 2100 हेक्टर नियंत्रित क्षेत्र और 1938 हेक्टेयर क्षेत्र (42 पेठ और 4 सुविधा केंद्र। संपादित था।
- नियंत्रित क्षेत्र के पेठ क्रमांक 5 और 8 (पुणे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन एवं कन्वेंशन सेंटर) तथा पेठ क्रमांक 9, 11, 12 और भोसरी केंद्रीय सुविधा केंद्र मिलाकर 375.90 हेक्टेयर छोड़कर बाकी 1562 हेक्टेयर क्षेत्र विशेष नियोजन प्राधिकरण के रूप में महापालिका को सौंपा गया।
- परिणामस्वरूप पीएमआरडीए के पास आया हुआ क्षेत्र काफी सीमित है। अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र और सार्वजनिक उपयोग की खुली जगह भले ही महापालिका को दी गई हो, लेकिन आज भी राजस्व रिकॉर्ड (7/12 उतारा) पर नवनगर विकास प्राधिकरण का ही नाम दर्ज है।
