-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy Doctors Will Dismissed Amit Gorkhe Demand To Cm
Deenanath Mangeshkar Hospital: बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…डॉक्टरों को किया जाए बर्खास्त! अमित गोरखे ने सीएम से की ये मांग
- Written By: प्रिया जैस
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: गर्भवती को अस्पताल में भर्ती न किए जाने के मामले में दीनानाथ अस्पताल के डॉक्टरों को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करने के कारण एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार किए जाने की घटना की जांच स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ आधिकारी करेंगे। यह कथित घटना दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हुई और भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमित गोरखे के निजी सहायक की पत्नी तनीषा भिसे की दूसरे अस्पताल में जुड़वां लड़कियों को जन्म देने के बाद मौत हो गई।
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामले पर जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, “मुझे कल सूचना मिली थी कि अस्पताल में कुछ गलत हुआ है, इसलिए मैंने सिविल सर्जन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। वे अगले दो दिनों में रिपोर्ट सौंपेंगे और अभिभावकों और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अस्पताल के अधिकारियों से बयान लेंगे। इसके आधार पर हम एसओपी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय करेंगे।”
इस मामले में अब कार्रवाई की मांग हो रही है। यह कथित घटना दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हुई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमित गोरखे के निजी सहायक की पत्नी तनीषा भिसे की दूसरे अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कथित तौर पर पैसे न होने के कारण इलाज से इनकार किए जाने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
अमित गोरखे ने सीएम से की मांग
भाजपा एमएलसी अमित गोरखे ने कहा, “दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल अच्छे इरादों से शुरू किया गया था, लेकिन कुछ लोगों की वजह से अस्पताल बदनाम हो रहा है। हाल ही में मेरे एक करीबी सहयोगी के साथ यह घटना हुई, जो अपनी पत्नी को भर्ती कराने अस्पताल गया था, जो दो बच्चों की मां बनने वाली थी।”
#WATCH | Pimpri Chinchwad, Maharashtra | A pregnant woman died allegedly after Deenanath Mangeshkar Hospital in Pune denied treatment over lack of money BJP MLC Amit Gorkhe says, “Deenanath Mangeshkar Hospital was started with good intentions, but the hospital is getting defamed… pic.twitter.com/l7Yr2I8GBy — ANI (@ANI) April 4, 2025
डॉक्टरों को बर्खास्त करने की मांग
अमित गोरखे ने आगे कहा ” गर्भवती मां से 20 लाख रुपये मांगे गए। 10 लाख रुपये की रसीद देने के बाद भी उसे इलाज से मना कर दिया गया। मैंने मेडिकल स्टाफ को भी बुलाया, लेकिन उन्होंने इस पर विचार नहीं किया। इस दौरान दंपति ने 2-3 अस्पताल बदले, जिस दौरान यह घटना हुई। मेरा सीधा आरोप दीनानाथ अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर है। इस बारे में मेरी सीएम देवेंद्र फडणवीस से चर्चा हुई, जिन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले स्टाफ और डॉक्टरों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मैं मांग करता हूं कि ऐसे डॉक्टरों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। ऐसे अस्पतालों का मासिक ऑडिट होना चाहिए।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया दुर्भग्यापूर्ण
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। डॉक्टरों का आचरण गलत था और इलाज से इनकार किया गया, जिसके कारण मौत हुई। मुख्यमंत्री ने मामले में हस्तक्षेप किया है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”
Deenanath mangeshkar hospital controversy doctors will dismissed amit gorkhe demand to cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
Jul 26, 2026 | 01:51 PMअमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
Jul 26, 2026 | 01:49 PMShare Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 26, 2026 | 01:48 PMBeauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
Jul 26, 2026 | 01:47 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PMBlack Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Jul 26, 2026 | 01:42 PMबलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता
Jul 26, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM













