चांदूर रेलवे रोड पर हिट एंड रन, बुलेट सवार परिवार को कुचलकर फरार हुआ चालक, 4 घायल

Bullet Bike Accident: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में चांदूर रेलवे रोड पर अज्ञात चारपहिया वाहन ने बुलेट मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हुए।
amravati bullet bike accident family injured hit and run
Four Wheeler Collision (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Road Accident: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के चांदुर रेलवे रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट पर सवार पति, पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए हैं। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

मांजरीखेड से लौट रहा था परिवारपुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला अपने पति राजेश गाडगे और दो बच्चों के साथ 21 जून की शाम मांजरखेड से बुलेट क्र. एमएच 27/डीएम 0418 पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी।

पति-पत्नी और दो बच्चे घायल

जब उनका परिवार चांदूर रेलवे रोड पर स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात फोरव्हीलर वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बुलेट को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में पूरे परिवार को चोटें आई हैं। पति राजेश गाडगे के सिर, चेहरे, दाहिने हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं।

बुलेट को पीछे से टक्कर मारकर भागा कार चालक

बेटा अद्विक उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला व बेटी दोनों को भी हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल पति राजेश और बेटे अद्विक को अमरावती के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर रेफर किया है। महिला की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com