‘मेरा मोबाइल हमेशा ऑन रहता है’, रोहित पवार को मंत्री भरणे ने दिया करारा जवाब
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के खेल और युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रय भरणे ने शरद पवार गुट के विधायक राेहित पवार को करारा जवाब दिया है। पवार ने आरोप लगाया था कि टैपिंग के डर से मंत्री आरोप लगाया था।
- Written By: आकाश मसने
रोहित पवार व मंत्री दत्तात्रय भरणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pume News: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को अहिल्यादेवी होल्कर का त्रिशताब्दी जयंती उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे उपस्थित रहे। मंत्र ने पुणे में यह जयंती उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के हर जिले से धनगर समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से मिलने और समाज की समस्याओं को उनके सामने रखने के लिए धनगर समाज के कार्यकर्ता मौजूद थे। भरणे ने कहा कि अजित पवार अगर प्रयास करेंगे तो हमारी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।
कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह विषय राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार से संबंधित है। हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को इस पर कोई बयान नहीं देना चाहिए। इस पर वरिष्ठ नेता निर्णय लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
रमी गेम को लेकर विवादों में आए मंत्री कोकाटे
माणिकराव कोकाटे विधानसभा में कुछ दिन पूर्व अपने मोबाइल पर रमी गेम खेलते दिखे थे। इस घटना के बाद माणिकराव विवादों में हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मिलकर राज्य को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राज्य के विकास के लिए जरूरी कई योजनाओं को स्वीकृति के लिए दिल्ली में थे।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में बनेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उद्यान, मंत्री सावे ने किया ऐलान
लाडकी बहीण योजना पर खेल मंत्री ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। राज्य सरकार की जो योजनाएं रुकी थीं, जनता को जो आश्वासन दिए गए थे, वो सभी कार्य फिर से शुरू हो रहे हैं। ‘लाडकी बहीण योजना’ हमारी सरकार की है, हम कभी भी किसी योजना के लिए फंड की कमी नहीं आने देंगे।
मंत्रालय में बदलाव बेवहज की बात
भरणे ने कहा कि हमारे किसी भी नेता को टारगेट नहीं किया जा रहा। उन्होंने मंत्रालय में बदलाव की चर्चा पर कहा कि मैं इस पद से संतुष्ट हूं। बेवजह इस पर चर्चा करना उचित नहीं है।
रोहित पवार ने कहा है कि टैपिंग के डर से मंत्री अपना मोबाइल नॉट रिचेबल रखते हैं। इस पर मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि मेरा मोबाइल हमेशा ऑन रहता है। अगर रोहित पवार कभी कॉल करते हैं, तो उन्हें मेरा मोबाइल ऑन ही मिलेगा। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
