-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Dapodi Sra Project Finally Canceled
अंततः रद्द हुआ दापोडी का एसआरए प्रोजेक्ट
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: दापोडी (Dapodi ) में नियोजित एसआरए परियोजना (SRA Project) को रद्द करने का निर्णय पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) की आम सभा में पारित किया गया। यह स्थानीय नागरिकों की एकता की जीत है। प्रशासन से नागरिक परियोजनाओं को लागू करते समय कानून का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। देखने में आया कि प्रशासन और अधिकारी ऐसे निर्णय ले रहे हैं जिससे जनहित की अनदेखी कर ठेकेदारों को लाभ होगा। मावल के सांसद होने के नाते इस परियोजना से प्रभावित नागरिकों के हितों की देखभाल करना मेरा कर्तव्य है। इसलिए हमनें दापोड़ी एसआरए (Dapodi SRA) के खिलाफ संयुक्त कृति समिति की ओर से आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन के बाद महानगरपालिका प्रशासन जाग गया और परियोजना को स्थायी रूप से रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह जानकारी मावल के सांसद श्रीरंग बारणे (MP Shrirang Barne) ने दी।
सांसद श्रीरंग बारणे के नेतृत्व दापोडी एसआरए विरोधी संयुक्त कृति समिति की ओर से 13 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस के बाद 15 नवंबर को महानगरपालिका पर यलगार महामोर्चा निकाला गया। इसके बाद गुरुवार 18 नवंबर को महानगरपालिका की आम सभा में बहुमत से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव पारित होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर आनंदोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रिपब्लिकन यूथ फ्रंट के नेता राहुल डंबाले, पूर्व पार्षद सनी ओव्हाल, रमा ओव्हाल, विनय शिंदे, गोपाल मोरे, वेशनराम चौधरी, संजय भिंगरदिवे, जन्नत सैय्यद, मनोज उप्पर, वामन कांबले, श्रीमंत शिंदे, सुरेश कांबले, कमलेश पिल्ले, ज्ञानेश्वर वैकर, दिलीप निकलजे सुरेखा जोशी, सिंकदर सूर्यवंशी, प्रमोद गायकवाड़, अजय पाटिल, राकेश तारू, अजय थोम्ब्रे, इमाम शेख, जाकिर शेख, सुप्रिया कटे, सुखदेव सोनवणे, नवनाथ डांगे, बालसो जगदाले आदि मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
धारावी पुनर्विकास: 15 दिन में दिखाएं सबूत या छोड़ें घर, SRA ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटम
Mumbai News: मुंबई में शुरू होगी 56 SRA परियोजनाएं, महाप्रीत और एनबीसीसी के बीच हुआ करार
महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर
पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
संकल्प और एकता की जीत
दापोडी एसआरए विरोधी संयुक्त कृति समिति के समन्वयक राहुल डंबाले ने कहा कि आम सभा ने जयभीम नगर, सिद्धार्थ नगर, गुलाब नगर, महात्मा फुले नगर, लिम्बोर चॉल और दापोडी में 6800 घरों के लिए 1757 करोड़ रुपए की पीसीएसएसआईएचडीपी पुनर्वास परियोजना को रद्द करने की योजना को मंजूरी दी है। यह जीत पिछले सप्ताह सांसद श्रीरंग बारणे के मार्गदर्शन में इस मुद्दे पर यलगार मार्च में लोगों द्वारा दिखाई गई एकता के कारण है। दापोडिकर के संकल्प औऱ एकता की जीत है। नतीजतन, इस परियोजना से प्रभावित लोगों पर लटकती खतरे की तलवार अब हटा दी गई है, इसलिए वे खुश हैं। हम मावल लोकसभा सांसद श्रीरंग बारणे और सभी नगरसेवकों के साथ-साथ प्रशासन के भी आभारी हैं।
Dapodi sra project finally canceled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Telegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMPHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jun 19, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














