Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अब जीना नहीं…मैं घर छोड़ रही हूं’, पुणे की टॉपर छात्रा का दामिनी मार्शल को कॉल, फिर ऐसे बदली किस्मत

Pune News: पुणे में टॉपर छात्रा ने तनाव में घर छोड़ने का मन बनाया, लेकिन दामिनी मार्शल की समय पर मदद से उसकी जान बची। माता-पिता ने मतभेद खत्म कर साथ रहने का फैसला किया।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 18, 2025 | 07:21 PM

दामिनी मार्शल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: पुणे से एक ऐसी संवेदनशील घटना सामने आई है जिसने यह साबित कर दिया कि मानवता और समय पर की गई मदद से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। सोमवार (18 अगस्त) की सुबह लगभग 10 बजे शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की दामिनी मार्शल शिपाई हिंगे को एक फोन कॉल आया।

कॉल करने वाली एक दसवी कक्षा की छात्रा थी, जो अपनी स्कूल में हमेशा टॉप करती थी। लेकिन घर में चल रहे मतभेद और माता-पिता के बीच तलाक की प्रक्रिया ने उसे गहरे तनाव में डाल दिया था।

मार्शल हिंगे को आया छात्रा का फोन

फोन पर छात्रा ने हताश स्वर में कहा – “मुझे बहुत टेंशन है, मैं घर छोड़कर जा रही हूं, अब मुझे जीना नहीं है।” यह सुनकर मार्शल हिंगे ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा और सक्रिय हो गईं। वे सीधे उस छात्रा से मिलने पहुंचीं। बातचीत में उन्होंने छात्रा को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान जरूर निकलेगा।

यह भी पढ़ें-पढ़ाई के तनाव में छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या, माता-पिता को लिखा मार्मिक पत्र

माता-पिता के झगड़े से छात्रा थी परेशान

इसके बाद मार्शल हिंगे ने छात्रा की स्कूल जाकर उसके प्राचार्य से बातचीत की और फिर उसके माता-पिता को बुलाया। वहां उन्होंने दोनों को समझाया कि उनकी बेटी ही उनका भविष्य है और उसे एक सुरक्षित व खुशहाल माहौल की जरूरत है। हिंगे ने कहा कि एक मासूम बच्ची अपने माता-पिता के झगड़े और टूटते रिश्ते के बोझ को नहीं उठा सकती।

माता-पिता ने तलाक लेने का फैसला बदला

इस भावुक बातचीत का असर तुरंत हुआ। छात्रा के माता-पिता ने आपसी मतभेद खत्म करने का फैसला किया और तलाक की अर्जी वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने फिर से साथ रहने का निर्णय लिया ताकि बेटी को एक सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल मिल सके। यह सुनकर छात्रा के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई।

इस घटना से यह साबित हुआ कि समय पर की गई छोटी-सी कोशिश भी किसी का जीवन बचाने और टूटते परिवार को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। छात्रा, उसके माता-पिता और स्कूल प्रशासन ने दामिनी मार्शल हिंगे तथा पुणे पुलिस का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

Damini marshall rescued the topper student in pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 07:21 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

कौन लेगा CP राधाकृष्णन की जगह? BJP की एक खोज खत्म होते ही शुरू हुई दूसरी तलाश

2

मंत्री शिरसाट ने लौटाया अंग्रेजों का ‘नजराना’, रोहित ने बताया- 5 हजार करोड़ का भूखंड घोटाला!

3

CM फडणवीस ने खेला ‘मराठी अस्मिता’ का दांव, उपराष्ट्रपति चुनाव में उद्धव-पवार पर बना दबाव

4

Maharashtra 1st Conclave 2025: एक ऐसा मंच…जहां आकार लेता है महाराष्ट्र का विजन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.