Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Dagduseth Halwai Ganpati: पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट को महाराष्ट्र सरकार ने ‘ए’ श्रेणी पर्यटन स्थल का दर्जा दिया है।इस फैसले से धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 18, 2026 | 02:17 PM

दगडूशेठ गणपति टूरिज्म स्टेटस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Dagduseth Halwai Ganpati Gets A Grade News: देशभर के लाखों गणेश भक्तों की आस्था का केंद्र पुणे शहर स्थित श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा सम्मान देते हुए ‘ए’ श्रेणी पर्यटन क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी औपचारिक घोषणा की। इस फैसले के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वर्ष 1893 में स्थापित दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट को 135 वर्षों से अधिक की समृद्ध परंपरा प्राप्त है। यह मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों के लिए भी जाना जाता है। प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग

रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल

12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल

पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा

मिला था ‘सी’ श्रेणी का दर्जा

अब तक इस मंदिर को जिला नियोजन समिति की ओर से ‘सी’ श्रेणी का दर्जा प्राप्त था। हालांकि, भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या और ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए विधायक हेमंत रासने ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मंदिर को ‘ए’ श्रेणी पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग की थी, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी।

इस निर्णय के बाद मंदिर और आसपास के क्षेत्र का तीर्थ स्थल और पर्यटन केंद्र के रूप में व्यापक विकास संभव हो सकेगा। ‘ए’ श्रेणी मिलने से राज्य सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर विकास निधि उपलब्ध होगी। इस फंड से श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक दर्शन कतार व्यवस्था, व्यवस्थित पार्किंग, स्वच्छ शौचालय, भक्त निवास, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस कदम से पुणे के धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। दगडूशेठ गणपति मंदिर को यह दर्जा मिलने के बाद स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और पर्यटन आधारित रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :- रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल

पावन धाम अब ‘ए’ श्रेणी में

  • विधायक हेमंत रासने ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 1893 में सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत के बाद तीर्थक्षेत्र का ‘ए’ दर्जा प्राप्त करने वाला दगडूशेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट पहला गणेश उत्सव मंडल बन गया है।
  • उन्होंने कहा, ‘गणेश मंडल के कार्यकर्ता के रूप में मैं लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेरी मांग को स्वीकार कर लाखों गणेश भक्तों और कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान किया है।’ इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पुणे के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व में एक और नया अध्याय जुड़ गया है।

Dagduseth halwai ganpati gets a grade tourism status

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 02:17 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.