पुणे में वाहन चोर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे, 15 दोपहिया वाहन जब्त
- Written By: प्रभाकर दुबे
पुणे: शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी (Vehicle Theft) करने वाले दो चोरों को पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) की क्राइम ब्रांच यूनिट-6 (Crime Branch Unit-6) के अधिकारियों ने जाल बिछाकर गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। उनके पास से पुलिस (Police) ने 3 लाख रुपए कीमत के 15 दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया है।
कोंढवा, हडपसर, यवत, लोणीकंद समेत शहर के अन्य भागों में ये वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निलेश बालासाहेब शिवरकर (33, पानमला) और प्रशांत संपत चव्हाण (34, शिरूर) के रूप में हुई है।
वाहनचोरी के मामलों में इजाफा
शहर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया गया है। जिसके मुताबिक शहर गुनहगारों की जानकारी निकाल कर उन्हें पकड़ा जा रहा है। इस दौरान, युनिट छह वरिष्ठ निरीक्षक गणेश माने व उनकी टीम गस्त कर रहे थे। लोणीकंद पुलिस ठाणे में जांच शुरू थी। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि मामले का आरोपी वाघोली बाजारतल में आने वाला है। जिसके मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम ने इलाके में जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने किया 15 मामलों का खुलासा
पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस कस्टडी मिलने के बाद विस्तृत जांच में पता चला कि इन चोरों ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में वाहनों की चोरी की है। उनके पास से 3 लाख रुपए कीमत के 15 वाहनों को जब्त कर 15 मामलों का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त नारायण शिरगावकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक गणेश माने और उनकी टीम ने की है।
