-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Citizens Will Now Get Free E Ration Card In Maharashtra
महाराष्ट्र में नागरिकों को अब फ्री मिलेगा ई-राशन कार्ड
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम नागरिकों की आर्थिक लूट को रोकने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ई-राशन कार्ड (E-Ration Card) की सुविधा निःशुल्क (Free) उपलब्ध कराने का महत्वाकांक्षी निर्णय लिया है। पुणे मंडल आपूर्ति उपायुक्त डॉ. त्रिगुणा कुलकर्णी (Dr. Triguna Kulkarni) द्वारा इसका आदेश जारी किया है। ऑल महाराष्ट्र फेयर प्राइस शॉप कीपर्स एसोसिएशन (All Maharashtra Fair Price Shop Keepers Association) के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने एसोसिएशन की ओर से सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने पत्र में कहा है कि जैसा कि कहा जाता है कि ‘सरकारी काम और छह महीने इंतजार’ के अनुसार पहले आम नागरिकों को राशन कार्ड के लिए तहसील कार्यालय और अंचल कार्यालय की दहलीज पार करनी पड़ती थी। हर बार उनसे अलग-अलग दस्तावेजों के लिए जबरन वसूली की जाती थी। कई लोगों ने राशन कार्ड के लिए तहसील, अंचल कार्यालयों में दुकान लगा ली थी। इसमें एजेंटों की झड़ी लग गई।
अब एजेंटों का धंधा बंद होगा
ऐसी आलोचनाएं होने लगी कि सरकारी अधिकारी आम लोगों के लिए काम करने के बजाय राशन कार्ड एजेंटों का काम कर रहे थे। राशन कार्ड के लिए एजेंट आम लोगों से दो से तीन हजार रुपए लेते थे और अक्सर ठगी करते थे। अब सरकार ने आम नागरिकों को इन तमाम परेशानियों से निजात दिलाई है। गुप्ता ने कहा कि अब एजेंटों का धंधा बंद होगा और आम नागरिक को घर बैठे मुफ्त राशन कार्ड बिना किसी खर्च के उपलब्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड के लिए इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग महाराष्ट्र सरकार, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग सरकार के निर्णय संख्या शिवप-2021/प.सं.19/सं.प.28, 16 मई 2023 को जारी किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (अंत्योदय खाद्य योजना (एएवाई) और अधिमान्य परिवार योजना (पीएचएच)) और राज्य योजना (एपीएल किसान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनपीएच), एपीएल के अलावा अन्य) के सभी राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन सेवा के माध्यम से ई-राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत किसान एवं एपीएल शुभ) को नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। आवेदक द्वारा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://rems.mahafood.gov.in पर जमा करने के बाद ऑनलाइन ई-राशन कार्ड बन जाएगा। विजय गुप्ता ने पत्र में कहा है कि ई-राशन कार्ड पब्लिक लॉगइन से डाउनलोड किया जा सकता है।
Citizens will now get free e ration card in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










