Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुख्यमंत्री शिंदे ने किया लाडली बहन योजना का आगाज, महिलाओं के खाते में आए 1 करोड़ 3 लाख रुपए

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार ने शनिवार को पात्र महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी ‘माझी लाड़की बहिन' योजना की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे के बालेवाड़ी क्षेत्र में शिव छत्रपति खेल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि ''यदि हमें आपका सहयोग प्राप्त हुआ तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक की धनराशि देंगे।''

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 17, 2024 | 09:04 PM

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में लाभार्थी महिला को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार व मंत्री अदिति तटकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार ने शनिवार को पात्र महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी ‘माझी लाड़की बहिन’ योजना की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे के बालेवाड़ी क्षेत्र में शिव छत्रपति खेल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि ”यदि हमें आपका सहयोग प्राप्त हुआ तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक की धनराशि देंगे।”

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (लाडली बहन) से लगभग एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सकता है। महायुति सरकार ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के कुछ महीने बाद लाडली बहन योजना की शुरुआत करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे के बयान का संजय राउत ने किया बचाव, बोले- यह दबाव की राजनीति नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Thane: मेट्रो-9, सूर्या परियोजना और आईटी हब का वादा, फडणवीस का मीरा-भाईंदर में चुनावी रोडमैप

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

अजीत-शिंदे ने BJP को दिया झटका, मिलकर हथिया ली सत्ता! कांग्रेस से गठबंधन के बाद मचा था बवाल

Ajit Pawar गुट का खुला चैलेंज, अगर 125 सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा

सीएम शिंदे ने समारोह में मौजूद महिलाओं से कहा कि ”अगर आप हमें ताकत देंगे तो 1,500 रुपए की मौजूदा राशि को बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया जाएगा। अगर हमें आपका समर्थन मिला तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक दे सकते हैं।

लाडका भाऊ योजना भी शुरू

मुख्यमंत्री शिंदे ने युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा ”हमने ‘लाडका भाऊ’ (प्यारे भाइयों) के लिए एक नई योजना भी शुरू की है।” युवाओं को नौकरी प्रशिक्षण और वेतन देने के उद्देश्य से शुरू की गई नई योजना को अस्थायी रूप से ‘लाडका भाऊ’ योजना का नाम दिया गया है। यह ‘मुख्यमंत्री युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण योजना’ का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें:- शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

रक्षाबंधन से पहले दिया तोहफा

कार्यक्रम का महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि रक्षाबंधन दो दिन बाद मनाया जाएगा लेकिन तीन प्यारे भाईयों मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने बहनों को पहले ही तोहफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं के खाते में 1 करोड़ 3 लाख जमा किया जा चुका है।

महिलाओं का सम्मान

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी हो। इससे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ेगी और हम महिलाओं का सम्मान करने वाला महाराष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना के लिए मार्च 2025 तक का प्रावधान किया गया है और आगे भी हर साल बजट में प्रावधान किया जाएगा।

1 करोड़ 3 लाख रुपए जमा हो चुके

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य की महिलाओं को और अधिक सक्षम एवं सशक्त बनाने, उन्हें मान-सम्मान दिलाने के लिए बजट में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक माताओं-बहनों के बैंक खाते में जुलाई और अगस्त माह में 3 हजार रुपए कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपए जमा हो चुके हैं।

अजित पवार ने कहा कि मां-बहनों की जिंदगी जीते हुए उन्हें आशाएं-अपेक्षाएं तो होती हैं लेकिन वे अपने हितों को किनारे रखकर परिवार की भलाई के लिए काम करती हैं। इस योजना के माध्यम से उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

Chief minister shinde launched the ladli behan yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 09:04 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.